फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Punjab Roadways bus going to Bathinda overturns, woman dead, one injured

Haryana: बठिंडा जा रही पंजाब रोडवेज की बस पलटी, महिला की मौत, एक घायल

Tue, 27 Aug 2024 08:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 27 Aug 2024 08:20 PM IST
सार

मृतक महिला की पहचान जसविंदर कौर पत्नी सुरजीत निवासी गांव लौहारा जिला श्री मुक्तसर साहिब के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Haryana: Punjab Roadways bus going to Bathinda overturns, woman dead, one injured
रोड पर क्रंक्रीट के कारण पलटी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के पास पंजाब क्षेत्र के गांव पथराला के समीप अमृतसर-जामनगर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे पर डबवाली से बठिंडा जा रही पीआरटीसी की बस पलट गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया।

विज्ञापन


बस में सवार गांव फत्ताखेड़ा निवासी हरिओम ने बताया कि बस डबवाली से चलकर जैसे ही अमृतसर-जामनगर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे पर पहुंची तो सड़क पर पड़े सीमेंट के ढेर पर चढ़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान पीछे बैठी जसविंदर कौर बस से बाहर गिर गई और गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से डबवाली के सिविल अस्पताल पहुंचाया। जबकि जसविंदर कौर को बठिंडा के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना पाकर पथराला पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि सड़क पर रखी कंक्रीट की ढेरी और बारिश के कारण फिसलन बढ़ने से चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया था। इस हादसे ने सड़क पर निर्माण सामग्री के सही प्रबंधन और सुरक्षा के उपायों की कमी को उजागर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed