{"_id":"67d5c1e2e8cf85b95506034d","slug":"haryana-kisan-manchs-dharna-demonstration-on-17th-march-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134688-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हरियाणा किसान मंच का धरना, प्रदर्शन 17 मार्च को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हरियाणा किसान मंच का धरना, प्रदर्शन 17 मार्च को
Sat, 15 Mar 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
सिरसा के किसानों के साथ मौजूद हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी।
सिरसा। हरियाणा किसान मंच नहरी पानी की आपूर्ति को सुचारू करवाने के लिए संघर्षरत है। इसकी ओर से 17 मार्च को नहरी विभाग के कार्यालय में धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। इसलिए हरियाणा किसान मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को कई गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया। उन्होंने किसानों से इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया।
मंच के प्रदेशाध्यक्ष बाबा गुरदीप सिंह झिड़ी ने गांव रघुआना, दौलतपुर खेड़ा, आनंदगढ़, रोहिड़ांवाली, ओढां, घुक्कांवाली, चकेरियां, लकड़ांवाली, देसु, शहीदां, फग्गू, रोहण, पक्का, कमाल, कुरंगावाली, सुखचैन, डोगरांवाली, खतरावां में जाकर किसानों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मई और जून में नरमा-कपास की बिजाई होती है। गर्मी का मौसम होने के कारण इस समय पानी की अधिक जरूरत पड़ती है।
उन्होंने बताया कि पहले नहर दो सप्ताह तक ही बंद होती थी, लेकिन अब दो सप्ताह के बजाय लंबे समय की बंदी कर किसानों के साथ अन्याय किया है। इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। झिड़ी ने कहा कि एक तरफ तो सरकार किसान हितैषी होने की बात कहती है, वहीं दूसरी ओर किसानों को उनके हिस्से का पर्याप्त पानी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने जिले के किसानों से आह्वान किया कि किसानों के हक की इस लड़ाई में वे बढ़चढ़ कर सिंचाई विभाग कार्यालय में पहुंचें। इस मौके पर जिला पार्षद गुरतेज सिंह भंगू, सिकंदर सिंह, बलकरण सिंह भंगू, गुरजंट सिंह भंगू, राजा सिंह भींवा, सुखदीप भीवां, मग्घर सिंह कुरंगावाली, जतिंद्र प्रधान, बिंदर सिंह कुरंगावाली, अमरीक पंजमाला, सतनाम सिंह पंजमाला आदि मौजूद थे।