फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Ghaggar dam broke in Sirsa, fields filled with water, farmers crops submerged

Haryana: सिरसा में घग्गर का बांध टूटा, फतेहाबाद प्रशासन से पंजाब की गर्भवती महिला ने मांगी मदद, खेत जलमग्न

Fri, 14 Jul 2023 11:43 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Jul 2023 11:43 AM IST
सार

हरियाणा में नदियों उफान पर चल रही है। अलग-अलग जिलों से गांव और खेतों में पानी भरने की खबरें आ रही है। इस क्रम में सिरसा में घग्गर नदी का बांध टूटने से खेत जलमग्न हो गए। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Haryana: Ghaggar dam broke in Sirsa, fields filled with water, farmers crops submerged
NDRF ने महिला की मदद की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिरसा में घग्गर नदी में अब 30 हजार क्यूसेक पानी पहुंचने से अब नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है। जलस्तर अधिक होने के कारण सुबह साढ़े छह बजे घग्गर नदी का गांव रंगा के पास से बांध टूट गया। जिससे उसके पास 20 एकड़ में जलभराव हो गया। हालांकि किसानों ने यहां पर भारी मशक्कत के बाद बांध पर मिट्टी के बैग रख दिए और उसकी दरार को भर दिया। वहीं जिले के करीब 14 गांवों में अभी भी खतरे की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


किसानों की धड़कने बढ़ी
चार दिनों से घग्गर का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बीते दिन 22 हजार क्यूसेक के बाद अब घग्गर का जल स्तर बढ़कर 30 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। घग्गर के साथ मुसाहिबवाला, पनिहारी, अलीका, मत्तड़, रंगा सहित 14 गांवों में घग्गर का सरकारी बांध न होने और केवल एक ही बांध होने के कारण यहां पर खतरे की स्थिति बनी हुई है। यहां पर कई गांवों में मुख्य बांध से तीन फुट से चार फुट नीचे ही पानी बह रहा है। जिसके कारण आसपास के गांवों व किसानों की धड़कने बढ़ी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के बैग से घग्गर की दरार को भरा
वहीं, सुबह साढ़े छह बजे जलस्तर बढ़ने के कारण गांव रंगा के पास से घग्गर के बांध में दरार आने से बांध टूट गया। करीब 10 फुट लंबी दरार पड़ने के कारण यहां से पानी निकलना शुरू हो गया। मामले की सूचना मिलने के बाद किसानों ने यहां तुरंत प्रभाव से दरार को भरना शुरू कर दिया। वहीं प्रशासन की ओर से भी  यहां पर दो जेसीबी लगाकर दरार भरनी शुरू कर दी। करीब दो घंटे बाद मिट्टी के बैग से घग्गर की दरार को भर दिया।

दो दिन तक जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका
जिले में करीब 45 गांव घग्गर नदी के साथ लगते है। यहां पर अलर्ट किया गया है। किसान और प्रशासनिक अधिकारी लगातार घग्गर नदी के बांधाें की जांच करने व उसे मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे है। वहीं अधिकारियों के अनुसार अभी दो दिन तक जलस्तर लगातार बढ़ने की आशंका है। जिसके पश्चात ही घग्गर का जलस्तर कम हो सकता है। 

पुलिस कर्मी ट्रैक्टर चलाकर बांध पर डाल रहे मिट्टी 
घग्गर बांध को मजबूत करने व उसकी देखरेख करने के लिए पुलिस की यहां पर ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मचारी ग्रामीणों का भी सहयोग कर रहे है और बांध पर मिट्टी डालने के लिए खूद ही ट्रैक्टर चलाकर कार्य करते हुए नजर आ रहे है। रंगा गांव क्षेत्र में स्थिति खराब होने के कारण पुलिस जवान अब ड्यूटी करते हुए नजर आ रहे है ।

घग्गर में 5 हजार क्यूसेक पानी अधिक चल रहा

शिवालिक की पहाड़ियों से फतेहाबाद के जाखल खंड के गांव चांदपुरा में प्रवेश करने वाली घग्गर नदी में जल प्रवाह निरंतर बढ़ता जा रहा है। सुबह आठ बजे तक घग्गर में 16 हजार 400 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया है। वहीं, रंगोई नाले में 11 हजार क्यूसेक से अधिक पानी डाल दिया गया है। रंगोई नाले की क्षमता 6 हजार क्यूसेक की है और इसमें 5 हजार क्यूसेक पानी अधिक चल रहा है।

पानी घग्गर में छोड़ा जा रहा
पंजाब के दो गांव जहां घग्गर के तटबंध टूटे थे वह पानी अब गांव शक्कर पूरा तक पहुंच गया है। शक्कर पूरा की 10 एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई और पानी को रफ्तार लगातार बढ़ रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार पीछे से लगातार पानी घग्गर में छोड़ा जा रहा है। फिलहाल आबादी को बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

घग्गर नदी का उफान अधिक
इस बीच रतिया के गांव लांबा में घग्गर के तटबन्ध टूटने की अफवाह फेल गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन ऐसी कोई बात नहीं थी। ग्रामीण अपने स्तर पर घग्गर पुल के तटबन्धों को मजबूत करने में लगे हुए थे। जिला प्रशासन ने इसे अफवाह बताया है। हालांकि रतिया के गांव चिमो व कमाना में घग्गर नदी का उफान अधिक है। ग्रामीण इलाके के लोगों का मानना है कि अगर पानी बढ़ा तो निश्चित ही इन गांवों में घग्गर ओवरफ्लो हो सकती है। फिलहाल पंजाब से पानी जाखल के खेतों में आ रहा है और घग्गर ओवरफ्लो होती है तो बाढ़ की आशंका भी है।

गर्भवती महिला को दी मदद
पंजाब से मदद ना मिलने पर पंजाब के हांडा गाँव की गर्भवती महिला ने फतेहाबाद प्रशासन से मदद मांगी। डीसी मनदीप कौर ने टीम भेजकर महिला को सुरक्षित निकलवाया। गांव पूर्णमाजरा में गर्भवती महिला को शिफ्ट किया। महिला को स्वास्थ्य सहित सभी सेवाएं उपलब्ध करवाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed