फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Flood: People of five villages clashed to change the flow of Ghaggar

Haryana Flood: घग्गर का बहाव बदलने को लेकर पांच गांवों के लोग भिड़े, महिला सहित चार लोग घायल

Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा/फतेहाबाद/चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, सिरसा/फतेहाबाद/चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 12:23 AM IST
सार

ग्रामीण पानी से बचने के लिए दूसरे गांवों की ओर बहाव मोड़ रहे हैं। इससे बवाल बढ़ने लगा है। वहीं सीएम आज राहत पैकेज की घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Haryana Flood: People of five villages clashed to change the flow of Ghaggar
विवाद करने वाले ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा । - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घग्गर नदी से गांवों में घुसा बाढ़ का पानी अब बवाल का कारण बनने लगा है। गांवों में पानी न घुसे, इसलिए लोग तटबंध बनाकर या सड़क तोड़कर बहाव दूसरे गांवों की तरफ मोड़ने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में तकरार के मामले सामने आने लगे हैं। मंगलवार को सिरसा के गांव बुर्जकर्मगढ़ के पास पांच गांवों के लोग भिड़ गए। इसमें एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह छह बजे सिरसा के पनिहारी व बुर्जकर्मगढ़ के लोगों ने नेशनल हाईवे के नीचे बंद किए साइफन को खोल पानी की निकासी करानी शुरू कर दी। गांव फरवाई कलां, फरवाई खुर्द व नेजाडेला खुर्द लोगों ने पहुंचकर इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


मामला भड़कने पर दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट-पत्थर चले। फतेहाबाद के गांव अयाल्की के लोग भी आपस में भिड़ गए। आबादी में जलभराव न हो, इसलिए प्रशासन ने रतिया-फतेहाबाद मार्ग पर दो स्थानों पर जेसीबी से सड़क को तोड़कर पानी का बहाव दूसरी ओर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क तोड़े जाने के बाद गांव के ही दो गुट आमने-सामने हो गए। एक गुट का कहना था कि उनका बचाव होगा तो दूसरे गुट ने कहा कि पानी मुड़कर अयाल्की में उनके घरों की ओर आ जाएगा। दोनों गुटों में पत्थरबाजी भी हुई। दोनों जिलों में पिछले पांच दिन में ऐसे कई विवाद हो चुके हैं जिसमें फायरिंग, पत्थरबाजी व मारपीट जैसी घटनाएं हुई हैं।


गांव खैरेकां और चामल के पास टूटे तटबंध
सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे गांव खैरेकां के पास से घग्गर नदी का छोटा तटबंध टूट गया। इससे चामल के पास माइनर का तटबंध भी टूट गया।

फतेहाबाद पहुंचा बाढ़ का पानी, अयाल्की के पास दो जगह तोड़ी सड़क
बाढ़ का पानी जाखल, टोहाना व रतिया के बाद फतेहाबाद शहर के बाहरी इलाकों में प्रवेश कर गया। फतेहाबाद से रतिया मार्ग पर रंगोई चैनल में कई जगह दरार आ चुकी हैं। जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों की संख्या भी 80 से बढ़कर 102 पहुंच गई। रतिया बाईपास पर बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही रोकी दी गई है। अयाल्की के पास से गुजरने वाले रंगोई चैनल में तीन डीएसपी सहित सिंचाई विभाग, पंचायती राज के अधिकारियों व सेना को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed