फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Fire breaks out in train bogie, Fazilka-Rewari express stopped for 35 minutes

Haryana: ट्रेन की बोगी में लगी आग, 35 मिनट रुकी फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस

Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:31 AM IST
सार

आशंका है कि बैग में रखे पोटाशियम पर जलती बीड़ी से चिंगारी पड़ने पर आग लग गई। बोगी में धुंआ भर गया। खांसते हुए लोग बाहर निकले। वहीं पुलिस बोली कि बैग में कपड़े व अन्य सामान में आग लगी है। कोई ज्वलनशील पदार्थ नहीं था।

विज्ञापन
Haryana: Fire breaks out in train bogie, Fazilka-Rewari express stopped for 35 minutes
डिंग स्टेशन पर रेलवे थाना प्रभारी रेलवे कर्मचारियों से बातचीत करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिरसा में फाजिल्का रेवाड़ी एक्सप्रेस में शनिवार को एक बैग में अचानक आग लग गई। इससे पूरी बोगी में धुआं फैल गया और यात्रियों में अफरा-तरफी मच गई। लोग खांसते हुए बोगी से बाहर आए। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने पूरी बोगी खाली करवाकर यात्रियों को दूसरी बोगियों मेें सवार करवाया। करीब 35 मिनट के बाद ट्रेन डिंग रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। हालांकि पुलिस ने बैग रखने वाले व्यक्ति को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


आशंका जताई गई कि यात्रियों से भरी बोगी में नियमों को ताक पर रख पोटाशियम ले जाया जा रहा था। डिंग रेलवे स्टेशन में इस पोटाशियम में अचानक आग लग गई। हालांकि पुलिस ने ज्वलनशील पदार्थ न होने की बात कही है। 
विज्ञापन


फाजिल्का-रेवाड़ी ट्रेन दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर सिरसा स्टेशन से चली थी। डिंग स्टेशन पर जब ट्रेन पहुंची तो एक बोगी से धुंआ उठने लगा और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ऐसे में ट्रेन को डिंग स्टेशन पर रोका गया और इमरजेंसी की सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने सूचना रेलवे पुलिस को आगजनी की दी। जैसे ही स्टेशन पर ट्रेन रुकी लोग डिब्बों से निकलकर बाहर आने लगे। लोगों के बाहर आने पर पुलिस कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि धुंआ किस चीज का है तो उन्होंने बताया कि एक बैग में आग लगी हुई है और धुंआ उठ रहा है। पुलिस के कर्मचारी तेजी से डिब्बे में घुसे और बैग तलाश कर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद यात्रियों ने घटना के वक्त बताया कि बैग में पोटाशियम था। किसी की ओर से इसमें बीड़ी फेंके जाने के कारण आग लगी। इसके बाद पूरे डिब्बे और सीट पर पीले रंग का पाउडर फैल गया। रेलवे पुलिस ने बैग मालिक व उसके परिवार को डिंग स्टेशन पर हिरासत में ले लिया। रेलवे थाना प्रभारी रणबीर सिंह सिरसा से डिंग पहुंचे और मामले की जांच की। इसके बाद चेतावनी देते हुए बैग वाले व्यक्ति व उसके परिवार को छोड़ दिया। 


पंजाब के मुक्तसर से एक परिवार ट्रेन में सफर कर रहा था। उसके बैग में कपड़े थे व कुछ सामान था। उस पर किसी ने बीड़ी फेंक दी थी, जिससे उसमें आग लग गई। कोई ज्वलनशील पदार्थ संदिग्ध के पास नहीं पाया गया है। व्यक्ति की जांच की गई तो पता चला कि वह बरवाला में ईंट भट्ठे पर काम करता है और वही परिवार के साथ जा रहा था। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। -रणबीर सिंह, रेलवे थाना प्रभारी, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed