फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana Election, Dera Sacha Sauda becomes active, now a turnaround is expected

Haryana Election: डेरा सच्चा सौदा हुआ सक्रिय, अब उलट फेर होने की उम्मीद; जीत-हार में मानी जाती है अहम भूमिका

Fri, 04 Oct 2024 03:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Oct 2024 03:29 PM IST
सार

सिरसा के डेरे के अनुयायियों का झुकाव भी कुछ सीटों पर कांग्रेस की ओर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस को पूर्व में समर्थन करते हुए अनुयायी नजर आए थे। ऐसे में सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और कालांवाली में डेरा प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ते हुए नजर आएगा।

विज्ञापन
Haryana Election, Dera Sacha Sauda becomes active, now a turnaround is expected
Gurumeet ram rahim - फोटो : ANI

विस्तार

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के पैरोल पर आने के बाद कयासों का दौर शुरू हो गया है। सिरसा, हिसार व फतेहाबाद क्षेत्र में डेरे की गतिविधियों ने प्रत्याशियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। किस प्रत्याशी को डेरा समर्थन करेगा और किस प्रत्याशी को नकारेगा। इसको लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं।

विज्ञापन


सिरसा जिले में डेरे का अपना प्रभाव है। प्रत्याशियों की जीत-हार में इसकी अहम भूमिका रहती है। रणनीति के तहत डेरे ने पार्टी की जगह प्रत्याशी को समर्थन करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों में कुमारी सैलजा के डेरा समर्थकों के बूथों से जीतना इस पर मुहर लगाता है। वीरवार को भी डेरे की गतिविधियां राजनीतिक नजर आईं। डेरे में कई जगहों पर आधे घंटे के लिए बुलाई हुई नामचर्चा को रद्द कर दिया गया। डेरे के प्रवक्ताओं से लेकर मैनेजमेंट चुनाव को लेकर चल रही चर्चाओं पर चुप्पी साध चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार डेरे के अनुयायियों का झुकाव भी कुछ सीटों पर कांग्रेस की ओर देखने को मिल रहा है। कांग्रेस को पूर्व में समर्थन करते हुए अनुयायी नजर आए थे। ऐसे में सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और कालांवाली में डेरा प्रत्याशियों का समीकरण बिगाड़ते हुए नजर आएगा। यदि ऐसा होता है तो यह बड़ा राजनीतिक उलट फेर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed