फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Haryana: Controversy over voting after 6 pm at polling booths in Sirsa, allegations of fake voting

कांग्रेस प्रत्याशी ने 2 घंटे किया बूथों पर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा हल्का बल प्रयोग

Sat, 05 Oct 2024 08:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 08:30 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार हलोपा समर्थक एक या दो लोगों के साथ कांग्रेस के समर्थकों ने हाथापाई और मारपीट भी की है।

विज्ञापन
Haryana: Controversy over voting after 6 pm at polling booths in Sirsa, allegations of fake voting
सिरसा में बवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा क्षेत्र में दिनभर शांतिपूर्वक चले मतदान के बाद शाम ढलते ही विवाद हो गया। शाम 6 बजे के बाद भी मतदान के लिए लगी गेट के बाहर तक लाइन की सूचना पर पहुुंचे कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया व उनके समर्थकों का धवल कांडा व उनके समर्थकों के साथ विवाद हो गया।

विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने 2 घंटे तक बूथों पर जमकर हंगामा किया। बातचीत के बीच ही कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया के समर्थकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।
विज्ञापन


गोशाला मोहल्ले के राजकीय स्कूल-चार में शाम छह बजे के बाद भी गेट के बाहर तक लंबी लाइन नजर आई। गेट के बाहर तक लाइन की सूचना मिलने पर कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया मौके पर पहुंच गए। वह गेट बंद करवाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान धवल कांडा भी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। ऐसे में दोनों पक्षों में विवाद हो गया। समर्थकों और पुलिस के समझाने पर धवल लौट गए लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल मौके पर डटे रहे और जमकर हंगामा किया।

इसी दौरान एसपी विक्रांत भूषण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रत्याशी को समझाने का प्रयास किया। अभी मामला शांत हुआ था कि कांग्रेस प्रत्याशी को बांके बिहारी स्कूल में बने बूथ पर देर तक मतदान की जानकारी मिली। तभी वह अपने समर्थकों के साथ स्कूल के बाहर पहुंच गए और पुलिस कर्मियों के साथ ही धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने लात मारकर स्कूल के गेटों को खोलने का प्रयास किया।

एसपी के सामने उन्होंने बूथ में बैठकर 100 लोगों को रुपये बांटने का आरोप लगा मतदान बंद करवाने की मांग की। उनकी बातचीत के बीच ही कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दिया।


धरने पर बैठ गए गोकुल सेतिया
दो घंटे तक हंगामा होने के बाद पुलिस पूर्व पार्षद विकास गुुर्जर को साथ ले जाने लगी। इससे नाराज होकर कांग्रेस प्रत्याशी रानियां रोड पर धरने पर बैठ गए। रानियां रोड पर भी समर्थक जमा होने लगे तो पुलिस ने लाठियाें से उन्हें खदेड़ा। लोगों ने घरों में घुसकर जान बचाई। उस मार्ग से गुजरने वाले अन्य लोगों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद एसपी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समझाया तो गोकुल घर चले गए। इस मामले की सूचना मिलने पर कांग्रेसी नेता नवीन केडिया भी मौके पर पहुंचे लेकिन माहौल तनावपूर्ण देखकर पुलिस के समझाने पर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed