फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Harsek identified 75 cases, 32 farmers fined 80 thousand rupees

हरसेक ने चिह्नित किए 75 मामले, 32 किसानों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Harsek identified 75 cases, 32 farmers fined 80 thousand rupees
सिरसा। कटाई के बाद धान के अवशेषों को खत्म करने के लिए किसान आग लगा रहे हैं। हरसेक ने 4 नवंबर तक के 75 जगहों पर आग लगा होना दिखाया है। विभागीय अधिकारी जांच करने में जुटे हैं। कृषि विभाग की टीम द्वारा करीब 75 मामलों में से 63 लोकेशन को वैरिफाई किया है। जिसमें से 32 लोकेशन पर आगजनी की घटना को सत्यापन करते 80 हजार रुपये का जुर्माना किसानों पर लगाया है। वहीं 31 लोकेशन पर आग लगे होने का कोई मामला सामने नहीं आया है। अधिकारी हरसेक द्वारा भेजी गई लोकेशन पर जाकर जांच करने में जुटे हुए हैं। जांच के लिए अभी भी 12 लोकेशन लंबित है।
विज्ञापन

वहीं धान के अवशेषों को जलाने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। शनिवार को एक्यूआई का लेवल 321 रहा। बीते वीरवार से एक्यूआई लेवल 300 से पार ही रहा है। अब लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। लोग मुंह ढांप कर घरों से बाहर निकल रहे हैं। वातावरण में धुआं छाने से तापमान में भी गिरावट आ रही है। हवा के साथ धुआं चलने से रात को वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी आ रही है। क्योकि किसान रात को खेतों में आग लगाकर धान के अवशेषों को नष्ट कर रहे है।
विज्ञापन

हरसेक की लोकेशन पर जाकर टीमें जांच कर रही है। धान के अवशेष जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जा रहा है।
-डॉ. बाबूलाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed