फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Release From Jail Honeypreet Took Part In Nam Charcha

12 को शाह मस्ताना का जन्मदिन, डेरे में तैयारियां जोरों पर, हनीप्रीत ने नाम चर्चा में लिया भाग

Sat, 09 Nov 2019 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
After Release From Jail Honeypreet Took Part In Nam Charcha
हनीप्रीत (फाइल फोटो) - फोटो : self

देशद्रोह की धारा हटने के बाद जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत फिर से चर्चा में है। बीते बुधवार को अंबाला जेल से बाहर आने के बाद हनीप्रीत सिरसा स्थिति डेरा सच्चा सौदा पहुंच गई है और यहीं पर रह रही है। वीरवार को उसने करीब 40 मिनट तक नाम चर्चा में संगत के साथ गुजारा था।

विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार को करीबियों से बातचीत और शाम को नाम चर्चा में भाग लेकर गुजारा। नाम चर्चा में हनीप्रीत के साथ डेरे की वाइस चेयरपर्सन शोभा इंसां भी थी। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हनीप्रीत धीरे-धीरे डेरे की गतिविधियों अपनी भूमिका अहम बनाने लगी है।  हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा करीब एक घंटे तक नाम चर्चा में शामिल रही। इसके बाद वह शोभा इंसां के साथ वापस आकर अपने निवास में चली गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हनीप्रीत जब से डेरे में आई है तब से केवल अपने नजदीकी लोगों से ही बातचीत कर रही है। इस बीच चर्चा है कि हनीप्रीत सोमवार को गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए रोहतक की सुनारिया जेल जा सकती है। राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके अलावा उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या में उम्रकैद की सजा भी मिली हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हनीप्रीत को मुंहबोली बेटी मानता है राम रहीम 

हनीप्रीत को गुरमीत राम रहीम अपनी मुंह बोली बेटी मानता है। राम रहीम पर हनीप्रीत का काफी प्रभाव भी रहा है। हनीप्रीत न केवल राम रहीम के साथ उसकी फिल्मों में बतौर अभिनेत्री काम किया है, बल्कि डेरे के कई अहम फैसलों में उसकी अहम भूमिका मानी जाती है। 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया था।

28 अगस्त 2017 को रोहतक की सुनानिया जेल में विशेष अदालत लगाकर राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई थी। सजा सुनाए जाने के बाद पंचकूला और सिरसा जिले के अलावा पंजाब के अनेक हिस्सों में हिंसा हुई थी, जिसमें 40 लोग मारे गए थे और 200 से अधिक लोग घायल हुए थे।  

माना जा रहा है कि इस साजिश के पीछे हनीप्रीत का दिमाग काम कर रहा था। यही वजह है कि पुलिस ने पंचकूला हिंसा में हनीप्रीत को न केवल आरोपी बनाया बल्कि उस पर देश द्रोह का मामला भी दर्ज किया था। लेकिन पिछले दिनों सुबूतों के अभाव में पंचकूला की अदालत ने हनीप्रीत और 45 अन्य आरोपियों से देशद्रोह की धारा को हटा दिया।

इसके बाद हनीप्रीत ने बुधवार 6 नवंबर को अदालत में जमानत याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उसे जमानत दे दी। हालांकि, हनीप्रीत से देशद्रोह की धारा हटने और जमानत मिलने पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने हनीप्रीत की जमानत पर सवाल खड़े किये हैं।

उनका कहना है कि जब पुलिस के पास हनीप्रीत के खिलाफ सुबूत थे तो उन्हें कोर्ट में पेश क्यों नहीं किया गया? उन्होंने सरकार से हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर करने की भी अपील की है। उधर, पंचकूला प्रशासन हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर करने की तैयारी कर चुका है। 

डेरे में 12 को शाह मस्ताना का जन्म दिवस, तैयारियां जोरों पर

डेरे में डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक शाह मस्ताना के 12 नवंबर को होने वाले जन्म दिवस के उपलक्ष्य में रंग रोगन का काम तेजी से चल रहा है। इस बार डेरे में पिछले सालों की तुलना में रक्तदान कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह रक्तदान कैंप बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस बार डेंगू के केसों की अधिकता को देखते हुए डेरे के अस्पताल प्रबंधन कमेटी ने मैनेजमेंट कमेटी के समक्ष बड़े स्तर पर रक्तदान कैंप लगाने की बात कही है। जिस पर डेरे ने पिछले सालों की तुलना में बड़ा रक्तदान का लक्ष्य रखा है। वहीं, प्रशासन भी 12 नवंबर को लेकर डेरे में होने वाले शाह मस्ताना के जन्म दिवस को लेकर अलर्ट है। हालांकि, डेरा प्रमुख राम रहीम के जेल जाने के बाद और सिरसा और पंचकूला में हिंसा होने के बाद डेरा हर बार कोई भी कार्यक्रम करने से पहले प्रशासन से अनुमति लेता है।

समारोह में चार दिन शेष हैं, लेकिन डेरे की ओर से अभी तक प्रशासन से अनुमति नहीं मांगी गई। सिरसा के डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि डेरे की ओर से 12 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर अभी तक कोई अनुमति पत्र नहीं आया। 

जेल में राम रहीम से मिलने से पहले हनीप्रीत को लेनी होगी अनुमति
सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से मिलने के लिए हनीप्रीत को जिला पुलिस और जेल अधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। हनीप्रीत को बताना होगा कि वह राम रहीम से कब मिलना चाहती है, इसके बाद राम रहीम की सहमति से उसे मिलवाया जाएगा।

सुनारिया जेल अधिकारियों का कहना है कि अमूमन जेल में मिलनी का समय व तारीख तय होता है। लेकिन हाई प्रोफाइल मामलों में पहले से अनुमति लेनी होती है, ताकि उसके अनुसार तैयारी की जा सके। उन्होंने बताया कि संबंधित को मिलने के लिए दो आईडी प्रूफ भी जमा करवाने होंगे और निर्धारित समय अवधि तक ही मिलवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed