{"_id":"673cce2eb3b55382eb06b013","slug":"hanging-branches-on-the-link-road-no-berm-on-the-roads-sirsa-news-c-128-1-slko1008-128828-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हादसे का सबब बन रहीं लिंक रोड पर झुकी टहनियां, सड़कों पर बर्म भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हादसे का सबब बन रहीं लिंक रोड पर झुकी टहनियां, सड़कों पर बर्म भी नहीं
Tue, 19 Nov 2024 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
गांव रोहण के नजदीक रोड़ी कालांवाली रोड पर उगीं झाड़ियां व पेड़ की झुकीं टहानियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में सुबह और रात के समय कोहर छा रहा है। ऐसे में सड़क किनारे पेड़ों की झुकी टहनियां वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का सबब बन रही हैं। इस ओर संबंधित विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा।
बरनाला रोड, रानियां बाईपास, हिसार रोड, चोपटा, रानियां रोड और डबवाली रोड से गावों की ओर जाने वाले लिंक रोड पर झुकी पेड़ों की टहनियां सड़कों तक आ चुकी है। इससे साथ ही सड़कों पर बर्म तक की जगह नहीं बची है। पिछले साल भी इस कारण करीब 20 हादसे हुए थे। इसमें करीब 30 लोग घायल हुए थे।
डबवाली रोड से गांव मीरपुर, खैरेकां, झोपड़ा, रंगड़ी रोड, अहमदपुर क्षेत्र, खैरेका, पंजुआना, मिठडी, कालांवाली आदि लिंक रोड सीधे हाईवे पर आते हैं। गांव अहमदपुर के सरपंच संदीप कुमार व मोहन लाल पंच, संदीप कुमार पंच व ग्रामीणों ने बताया कि डबवाली रोड से मीरपुर और अहमदपुर को आने वाली सड़क पर 50 से 60 पेड़ है। इनमें सफेदे, कीकर के पेड़ सड़क पर झुके हुए हैं। जब डबवाली हाईवे से रोड जुड़ता है, तो वहां कांटेदार झाडियां हैं।
विज्ञापन
ये हो चुके हादसे
1. दंपती हो चुका है हादसे का शिकार
करीब एक सप्ताह पहले गांव अहमदपुर के रहने वाले कीमत लाल अपनी पत्नी के साथ स्कूटी पर सिरसा की ओर जा रहा था। अचानक से तेज हवा चलने लगी और पेड़ की टहनी गिरने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई। जिसमें वे दोनों घायल हो गए।
झुके हुए पेड़ों से ट्रॉला टकराया
आठ दिन पहले रात को एक बड़ा ट्रॉला अहमदपुर के पास झूके हुए सफेदे का पेड़ से जा टकराया। हालांकि जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ट्रॉले के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा था।
-- -- -
प्रशासन ने खानापूर्ति के लिए लगाए रिफ्लेक्टर
वन विभाग द्वारा सड़क पर झुके हुए पेड़ों को काटने या उनकी छंगाई करने के बजाय पेड़ों पर रेडियम की पट्टी लगाकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। धुंध के मौसम में रिफ्लेक्टर दिखाई तक नहीं देते है। इससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
कई बार कर चुके हैं शिकायत, नहीं हो रहा समाधान
गांव की पंचायतों का कहना है कि इस समस्या को लेकर वन विभाग के अधिकारियों को लिखित व कई बार मौखिक में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नही रेंग रही है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी चलते हैं। धुंध के मौसम में हादसों का डर भी बना रहता है।
समय-समय पर लिंक रोड पर पेड़ों की झुकी टहनियों की कटाई करवाई जाती है। अभी विभाग के पास कोई अधिकारिक तौर पर शिकायत नहीं आई है। अगर कहीं ऐसी समस्या है तो उसे निश्चित ही हल करवाया जाएगा। -सतीश कुमार, जिला वन अधिकारी, सिरसा