फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   handball player vikram

Sirsa News: हैंडबाल खिलाड़ी विक्रम कर रहा नाम रोशन

Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 21 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
handball player vikram
सिरसा।​खिलाड़ीविक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव खैरेकां का खिलाड़ी विक्रम सिंह हैंडबाल में अपनी पहचान बना रहा है। हाल ही में विक्रम ने दिसंबर 2025 में उत्तर प्रदेश में आयोजित 47वीं जूनियर नेशनल हैंडबाल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इससे पूर्व विक्रम ने 2023 में जींद में हुई 42वीं जूनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
विक्रम ने करीब आठ वर्ष पहले स्कूल स्तर पर साथियों को खेलते देखकर प्रेरणा ली और तभी से हैंडबाल को अपना लक्ष्य बना लिया। शुरुआती दौर में सीमित संसाधनों के बावजूद उसने नियमित अभ्यास जारी रखा। प्रतिदिन लगभग पांच घंटे कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ अभ्यास करना उसकी दिनचर्या का हिस्सा रहा। इसी समर्पण और लगन ने उसे राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

विक्रम की खेल यात्रा संघर्ष और मेहनत से भरी रही है। वर्ष 2023 में जींद में आयोजित 42वीं जूनियर स्टेट हैंडबाल चैंपियनशिप में उसने रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का संकेत दे दिया था। राज्यस्तर की सफलता ने आत्मविश्वास बढ़ाया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed