{"_id":"661c2566e7e96ac55507ea64","slug":"halopa-with-modi-to-protect-sanatan-dharma-and-country-kanda-sirsa-news-c-128-1-sir1003-118325-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनातन धर्म और देश की रक्षा के लिए हलोपा मोदी के साथ : कांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनातन धर्म और देश की रक्षा के लिए हलोपा मोदी के साथ : कांडा
Mon, 15 Apr 2024 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Apr 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते गोपाल कांडा और अशोक तंवर
सिरसा। हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा ने रविवार को कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से देश का विश्व में मान सम्मान बढ़ा है। सनातन धर्म और देश की रक्षा के लिए हलोपा मोदी के साथ खड़ी है और एनडीए का घटक दल है। हलोपा सिरसा सीट से भाजपा उम्मीदवार डाॅ. अशोक तंवर का समर्थन करती है और इस सीट पर रिकार्ड मतों से तंवर को जीत दिलवाएगी।
उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल स्वार्थ के लिए किसानों की आड़ ले रहे हैं, जबकि विरोधियों को पता है कि पूरा देश मोदी के साथ खड़ा है। इस बार भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस अवसर पर गोबिंद कांडा व अन्य नेता भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से कुमारी सैलजा के नाम आ रहा है। सैलजा का अब इस सीट पर कुछ भी नहीं बचा है। वे 30 साल बाद चुनाव मैदान में आ रही है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि अशोक तंवर की भारी मतों से जीत होगी। भाजपा उम्मीदवार डाॅ. अशोक तंवर ने कहा कि जैसे मोदी का परिवार है पैसे ही कांडा का परिवार है और दोनों ही देश के लिए काम करते हैं।