{"_id":"645004f3f8d4b0337c05e876","slug":"hafed-did-not-buy-mustard-so-the-farmers-jammed-piled-on-the-square-sirsa-news-c-21-1-121143-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हैफेड ने नहीं खरीदी सरसों तो किसानों ले लगाया जाम, चौक पर लगाईं ढेरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हैफेड ने नहीं खरीदी सरसों तो किसानों ले लगाया जाम, चौक पर लगाईं ढेरियां
Mon, 01 May 2023 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 01 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
जगदेव चौक पर सरसों की ढेरी लगाकर रोष प्रदर्शन करते किसान। संवाद
सिरसा। पहले नैफेड और अब हैफेड ने एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य ) पर सरसों की खरीद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। सोमवार को 200 से ज्यादा किसान अनाज मंंडी में सरसों की ट्रॉलियां भरकर लेकर आए। खरीद न होने से रोषित किसानों ने पहले मार्केट कमेटी, सोसायटी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सुनवाई न होने पर किसान शहर के जगदेव सिंह चौक पर सरसों से भरी ट्रालियां लेकर पहुंच गए और रोड पर ढेरियां लगाकर तीन घंटे तक रोड जाम रखा।
डीएम हैफेड ने किसानों से मांग पत्र लेकर खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगलवार को 11 बजे तक खरीद शुरू नहीं हुई तो वह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सरसों कीं ढेरियां लगाएंगे।
मुख्यालय ने हैफेड की ओर से एक मई तक सरसों की सरकारी खरीद किए जाने को लेकर पत्र जारी किया था। नैफेड का तय लक्ष्य पहले ही पूरा हो गया, जबकि हैफेड ने करीब आठ हजार क्विंटल सरसों की खरीद की है। सोमवार सुबह छह बजे ही किसान सरसों से भरी ट्रालियां लेकर मंडी स्थित 12 नंबर दुकान पर पहुंच गए। किसानों ने यहां पर सरसों की ट्राॅलियां लाइन में लगा दीं। इसके बाद टोकन कटवाने के लिए मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। यहां पर सुबह 10 बजे तक एमएसपी पर खरीद होने को लेकर टोकन काटने की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद हैफेड के अधिकारियों ने टोकन काटने की प्रक्रिया बंद करवा दी। इससे किसान रोष में आ गए। किसानों ने रोष प्रदर्शन किया तो मार्केट कमेटी ने टोकन काटने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी। दोपहर 12 बजे तक भी हैफेड ने खरीद शुरू नहीं की। सूचना मिलने के बाद बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख साथियों को साथ लेकर मंडी पहुंच गए। दोपहर एक बजे किसानों ने एकत्र होकर मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना दे दिया। करीब आधे घंटे बाद किसानों ने जाम लगाए जाने की चेतावनी दी। मार्केट कमेटी सचिव विरेंद्र मेहता ने खरीद प्रक्रिया हैफेड की ओर से शुरू किए जाने की जानकारी दी। इसके पश्चात किसान प्रदर्शन करते हुए सोसायटी की 13 नंबर दुकान पर पहुंच गए। आधे घंटे तक किसानों ने यहां पर रोष प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने खरीद शुरू करने को लेकर कोई आश्वासन नहीं किया गया, तो किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर सरकूलर रोड स्थित जगदेव सिंह चौक पर पहुंच गए। किसानों ने यहां पर एक तरफ की आवाजाही बंद कर दी और ट्रालियों से सरसों उतारकर रोड पर ढेरियां लगा दीं।
विज्ञापन
तीन घंटे तक रोड जाम कर नारेबाजी करते रहे किसान
शहर के जगदेव सिंह चौक पर जाम लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद यातायात थाना प्रभारी धर्मचंद व शहर थाना पुलिस कर्मचारी चौक पर पहुंच गए। तीन घंटे तक किसान रोड पर धरना देकर नारेबाजी करते रहे। इससे बाजार में जाम की स्थिति बन गई। शाम पौने पांच बजे डीएम हैफेड मांगे राम किसानों के धरना स्थल पर पहुंचा। उन्होंने किसानों को बताया कि मुख्यालय की ओर से ही खरीद बंद की गई है। खरीद शुरू करने को लेकर मुख्यालय में पत्र पहले ही लिख दिया है, लेकिन अभी तक जवाब नहीं आया है। इसके कारण खरीद नहीं कर सकते। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार 11 बजे तक खरीद शुरू नहीं हुई तो वह उपायुक्त कार्यालय के समक्ष सरसों की ढेरियां लगाने को मजबूर होंगे। इसके बाद किसानों ने मांग पत्र हैफेड डीएम को सौंप धरना समाप्त कर दिया।
जिले में अभी हर रोज पहुंच रही है 60 हजार क्विंटल सरसों
इस वर्ष बारिश अधिक होने व बार बार मौसम खराब होने चलते किसानों समय के अनुसार मंडी में सरसों लेकर नहीं पहुंच सके। मंडियों में अभी हर रोज 60 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो रही है। जिले में 30 फीसदी किसानों ने सरसों नहीं बेची गई है। जिले में अब तक 7 लाख 79 हजार 720 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से नैफेड व हैफेड ने मिलकर पांच लाख 43 हजार 744 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है, जबकि दो लाख 30 हजार 120 क्विंटल सरसों की प्राइवेट खरीद हुई है। जिले में अभी भी एक लाख 30 हजार क्विंटल सरसों का उठान बाकी है।
मुख्यालय आदेश जारी कर सरसों की सरकारी खरीद बंद की है। जिले में काफी किसानों की सरसों अभी घरों में पड़ी है। इसके चलते मुख्यालय को पत्र लिखा गया है ताकि जिले में दोबारा से खरीद शुरू हो सके। आदेश आने के बाद ही दोबारा से सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। - मांगेराम, डीएम, हैफेड, सिरसा ।
मार्केट कमेटी की ओर से टोकन काटने का काम किया जा रहा है। खरीद करने का काम हैफेड का है। हैफेड की ओर से ही खरीद बंद की गई है। -विरेंद्र मेहता, सचिव, मार्केट कमेटी सिरसा ।