फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Guru Daksha Prajapati Jayanti will be celebrated on July 13 in Bhiwani: Gangwa

भिवानी में 13 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु दक्ष प्रजापति जयंती : गंगवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Guru Daksha Prajapati Jayanti will be celebrated on July 13 in Bhiwani: Gangwa
कुम्हार सभा में आयोजित कार्यक्रम के दोरान पत्रकारवार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा।
सिरसा। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा सरकार ही एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने संतों, महात्माओं की जयंती मनाने का निर्णय लिया। पहले महर्षि वाल्मीकि जयंती, फिर कबीर जयंती और अब 13 जुलाई को भिवानी में गुरु दक्ष प्रजापति जयंती मनाई जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री बुधवार को सिरसा स्थित कुम्हार धर्मशाला में गुरु दक्ष प्रजापति जयंती का न्योता देने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रजापति समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को उजागर करने वाला एक महत्वपूर्ण सामाजिक पर्व होगा। यह दिवस समाज में प्रेरणा, जागरूकता और एकता का संदेश देगा।
विज्ञापन

उन्होंने समस्त समाज के बंधुओं से आह्वान किया कि वे 13 जुलाई को भिवानी में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को आत्मसात करें और समाज के सशक्तिकरण में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईटी पर केबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार इसे लेकर गंभीर है और युवाओं को निराश होने की जरूरत नहीं है। ये पहली सरकार है, जिसने युवाओं को बिना पर्ची खर्ची के नौकरी दी है। खासकर उन परिवारों के बच्चों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है, जिन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था।
विभाग की ओर से लक्ष्यों के अनुरूप सड़कों का निर्माण कार्य शुरू किया हुआ है और तय समय में सभी सड़क मार्गों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। कालांवाली में नगर पालिका चुनावों पर उन्होंने कहा कि कालांवाली में शहर की सरकार निश्चित तौर पर भाजपा की बनेगी। लोगों ने मन बना लिया है कि अगर चहुंमुखी विकास करवा सकती है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा है।

इस मौके पर जिला कुम्हार सभा के प्रधान कुंभाराम सिंहमार, उपप्रधान जीत सिंह जलंधरा, सचिव रामचंद्र नोखवाल, कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह मलेठिया, पूर्व प्रधान रामानंद निराणिया, पूर्व प्रधान रामेश्वर दास सारडीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed