फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gurdwara Amritsar Khurd controversy: The situation remained tense for the second day as well.

गुरुद्वारा अमृतसर खुर्द विवाद : दूसरे दिन भी स्थिति रही तनावपूर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gurdwara Amritsar Khurd controversy: The situation remained tense for the second day as well.
मौके पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। गांव अमृतसर खुर्द स्थित गुरुद्वारा सच्च खंड में अपनी अपनी मर्यादा को लेकर शुरू हुए सिख समुदाय और नामधारी संगत के बीच विवाद के दौरान मंगलवार को भी तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मंगलवार को गुरुद्वारे में एक तरफ नामधारी संगत बैठी थी, तो दूसरी तरफ सिख संगत।
विज्ञापन

इस विवाद को सुलझाने के लिए प्रशासन की तरफ से ऐलनाबाद के एसडीएम वेद प्रकाश, डीएसपी वीरेंद्र सिंह, डीएसपी डबवाली कुलदीप बैनीवाल, एसएचओ ऐलनाबाद राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार विवेक गोयल, ड्यूटी मजिस्ट्रेट नागिंदर कुमार के अलावा सिख समाज से दमदमी टक्साल से अमरीक सिंह अजनाला, बाबा बघेल सिंह, श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार सभा हरियाणा के अध्यक्ष भाई सुखविंदर सिंह और संत दलेर सिंह आदि उपस्थित थेे। थाना प्रभारी ऐलनाबाद राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मंगलवार के फैसले के अनुसार दोनों पक्षों को अपने-अपने स्थानों पर पूजा पाठ करने के लिए कहा गया है। दोनों पक्षों को पांच-पांच सदस्यों की कमेटी बनाकर उनके नाम प्रशासन देने के लिए भी कहा गया है। 18 नवंबर को गुरुद्वारा दसवीं पातशाही सिरसा में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की बैठक होगी। इस में इस मुद्दे का ठोस समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन

यह है मामला
उल्लेखनीय है कि यहां नामधारी पंथ से संबंधित संगत नामधारी मर्यादा के अनुसार जबकि सिख संगत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की मर्यादा के अनुसार पूजा पाठ करना चाहती है। इसको लेकर पिछले 8 महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल भी हुए थे।

गुरुद्वारा में एकत्रित हुई नामधारी और सिख संगत।

गुरुद्वारा में एकत्रित हुई नामधारी और सिख संगत।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed