फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   GST team raid on juice factory, action lasted till late night

जूस फैक्टरी पर जीएसटी टीम का छापा, देर रात तक चली कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
GST team raid on juice factory, action lasted till late night
कालांवाली में फैक्टरी पर छापे के दौरान बंद किया मुख्य गेट। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सेंट्रल जीएसटी टीम की ओर से कालांवाली और हिसार रोड स्थित थेहड़ी बाबा सावन सिंह गांव में माही मैंगो जूस की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम की ओर से किसी को भी फैक्टरी में आने व बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम ने मालिक के घर और अलग-अलग स्थानों पर स्थित फैक्टरियों पर एक साथ कार्रवाई की।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तारंग इंटरनेशनल फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से माही मैंगों जूस का उत्पादन किया जाता है। जूस के उत्पादन के लिए कालांवाली और डिंग क्षेत्र में फैक्टरी बनाई गई है। जूस की सप्लाई देशभर में की जाती है। ऐसे में सेंट्रल जीएसटी रोहतक के ज्वाइंट डायरेक्टर गौरव ढांडा की अध्यक्षता में टीम ने एक साथ सभी स्थानों पर छापा मारा। टीम ने मुख्य द्वार को बंद कर दिया और सभी लोगों के मोबाइल भी बंद करवा दिए। सूत्रों के अनुसार टीम ने फैक्टरियों में पुराने रिकॉर्ड को खंगालना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और अंदर होने वाली हलचल के बार में कोई भी जानकारी साझा नहीं की। टीम की ओर से सुबह 11 बजे कार्रवाई की गई थी और देर रात तक जारी रही। कार्रवाई के लिए करीब 10 गाड़ियों में सवार होकर अधिकारी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed