{"_id":"656cbb8b6ad940eaaa0c7f96","slug":"grievance-redressal-center-will-be-set-up-in-cdlu-students-will-not-have-to-make-rounds-of-departments-sirsa-news-c-128-1-svns1027-10973-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में बनेगा शिकायत निवारण केंद्र, विद्यार्थियों ने नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में बनेगा शिकायत निवारण केंद्र, विद्यार्थियों ने नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
Sun, 03 Dec 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आशीष सिद्धू
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अब विभिन्न विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे। विवि प्रशासन ने शिकायत निवारण केंद्र बनाने की योजना बनाई है। इस का लाभ नए सत्र से विद्यार्थियों को मिलेगा। कुलपति कार्यालय के भवन के गेट के साथ शिकायत निवारण केंद्र बनाया जाएगा। इसमें विद्यार्थी परीक्षा परिणाम, रोल नंबर, डिग्री या मार्कशीट सहित अन्य प्रकार की समस्याओं दर्ज करवा सकेंगे।
बता दें कि सीडीएलयू के अंतर्गत 52 कॉलेज आते हैं। इनमें विद्यार्थियों की संख्या 50 हजार से ज्यादा है। यही कारण है कि परीक्षा शाखा की विभिन्न ब्रांचों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर चक्कर काटते नजर आते हैं। इसके बाद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। ऐसे में मजबूरन विद्यार्थियों को कुलसचिव से लेकर कुलपति तक गुहार लगानी पड़ती है। इसी समस्या के स्थायी समाधान को लेकर विवि प्रशासन ने शिकायत निवारण केंद्र बनाने की योजना बनाई है।
विद्यार्थियों को दी जाएगी रिसीविंग
कुलपति कार्यालय के बाहर एक विशेष शिकायत निवारण केंद्र बनाया जाएगा। इसमें अलग अलग काउंटर बनाए जाएंगे। काउंटरों पर विद्यार्थी रिजल्ट ब्रांच, सीक्रेसी ब्रांच सहित अन्य ब्रांचों से जुड़ी समस्या रख पाएंगे। इन ब्रांचों से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी भी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। विद्यार्थियों के एप्लीकेशन देने के बाद उन्हें रिसीविंग दी जाएगी। ऐसे में निर्धारित तिथि में समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो विद्यार्थी रिसीविंग के आधार पर उच्चाधिकारियों से मिल सके। काउंटरों पर छोटी-छोटी समस्याओं को तुरंत प्रभाव से हल किया जाएगा।
विज्ञापन
मौजूदा यह है स्थिति
विवि के परीक्षा नियंत्रण शाखा में मौजूदा समय में विद्यार्थी अलग अलग शाखाओं में चक्कर काटते पड़ते हैं। कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर विद्यार्थियों को प्रदर्शन करने के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। जिसमें कुलसचिव से लेकर कुलपति को हस्तक्षेप करना पड़ता है। विद्यार्थियों को सही प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर वह परेशान होते हैं।
वर्जन
विवि में बड़े स्तर पर परीक्षा परिणामों, मार्कशीट सहित अन्य समस्याओं को लेकर विद्यार्थी आते हैं। हमारा प्रयास है कि सभी विद्यार्थी अपनी समस्याओं का एक ही जगह पर समाधान करवा सकें। इसलिए शिकायत निवारण केंद्र बनाया जाएगा और नए सत्र से इसे शुरू किया जाएगा। - शैलेंद्र हुड्डा, परीक्षा नियंत्रक, सीडीएलयू