{"_id":"66f9a21775bf891796009e64","slug":"grant-of-rs-1-lakh-issued-for-facilities-in-government-schools-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-126505-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के लिए जारी की एक-एक लाख की ग्रांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सरकारी स्कूलों में सुविधाओं के लिए जारी की एक-एक लाख की ग्रांट
Mon, 30 Sep 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले समग्र शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में सुविधाओं के लिए एक-एक लाख रुपये के ग्रांट की राशि जारी की है। अब इस राशि के माध्यम से विद्यालयों में बेंच और टाट पट्टी खरीदने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालय में विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
गौरतलब है कि यू-डाइस के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विभाग से मांग की जाती है। इस समय कई सरकारी विद्यालयों में सुविधाओं का अभाव है। इन सुविधाओं को पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से विभाग से मांग की जाती है। इसी कड़ी में विभाग ने समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च और अप्रैल में नए सत्र की शुरुआत होने के बाद सरकारी विद्यालयों से यू-डाइस के माध्यम से मांग की जाती है। इस मांग में बेंच सहित टाट पट्टी आदि की जानकारी स्कूल मुखिया की ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। सरकारी स्कूल के मुखियाओं की ओर से मांग की गई थी। इसके बाद अब विभाग ने एक-एक लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
यू-डाइस के माध्यम से दी जाती है सुविधाओं की जानकारी
बता दें कि है सरकारी और निजी विद्यालयों में सुविधाओं सहित अन्य सामान की जानकारी देने के लिए यू-डाइस बनाया गया है। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से मांग आने के बाद स्कूल प्रिंसिपल की ओर से यू-डाइस पर मांग की जाती है। इस मांग के आने के बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई करते हुए सुविधाएं देने के लिए अलग से राशि जारी करता है।
विज्ञापन
बोर्ड ने शुरू की सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम योजना शुरू की है। इसको विद्यार्थी सीबीएसई की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई की फरवरी में परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। जिलेभर में सीबीएसई से संबंधित कई स्कूल हैं। बोर्ड परीक्षा में कौशल विषयों में भी विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। यह सैंपल प्रश्न पत्र परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की राह को आसान करने का काम करते हैं। इनसे परीक्षाओं का अंदाजा आता है। बोर्ड की तरफ से यह निशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं। इनको विद्यार्थी आसानी से डाउनलोड करके अभ्यास कर सकते हैं। पेपर की मार्किंग स्कीम में यह पता चलता है कि किस प्रश्न को हल करने पर कितने अंक मिलेंगे। ड्रॉप डाउन मेन्यू से कक्षा दसवीं या 12वीं का चयन करना होगा। इसके बाद नया पेज खुलेगा। उसमें हर विषय के हिसाब से सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम होगी। वेबसाइट के होम पेज पर सैंपल प्रश्न पत्र पर क्लिक करें। जिन विषयों के सैंपल पेपर की जरूरत है वह उसके लिंक को सेव कर सकता है।
-- -
कोट्स
स्कूलों को यू-डाइस के तहत एक-एक लाख रुपये की ग्रांट जारी की गई है। उन्हीं स्कूलों को यह राशि मिली है, जिन्होंने इसकी मांग की थी। ज्ञान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा।