फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gramin safai karmchari committee made

Sirsa News: नगर परिषद स्थायी सफाई कर्मचारी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित

Sat, 23 May 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
gramin safai karmchari committee made
मंगत राम उर्फ चांदी बने प्रधान, कहा-कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना पहली प्राथमिकता
विज्ञापन



फोटो 17

संवाद न्यूज एजेंसी


डबवाली। नगर परिषद के स्थायी सफाई कर्मचारी यूनियन की एक बैठक शनिवार को यूनियन के लीडर सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में यूनियन को मजबूत बनाने तथा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान यूनियन की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

यूनियन के प्रधान मंगत राम उर्फ चांदी ने बताया कि सर्वसम्मति से जोगिंदर पाल को उपप्रधान, जगदीश राय को सचिव, कमल कुमार व मंगत राम चौहान को प्रधान सलाहकार, बालकिशन को कैशियर व श्याम लाल चौहान को जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


बैठक में सफाई कर्मचारियों से जुड़ीं विभिन्न समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता व कर्मचारियों के लंबित मामलों को लेकर भी चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन प्रधान मंगत राम उर्फ चांदी ने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा करना यूनियन की पहली जिम्मेदारी है। नई कार्यकारिणी कर्मचारियों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगी और समाधान के लिए प्रशासन के साथ लगातार संवाद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed