फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   gram sabha meeting postponed

Sirsa News: 10वीं बार भी ग्राम सभा का कोरम पूरा नहीं, बैठक स्थगित

Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
gram sabha meeting postponed
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रोड़ी। गांव रोड़ी में ग्राम सभा की बैठक लगातार 10वीं बार कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक आयोजित की गई थी।
पंचायत प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के बैठने के लिए 700 कुर्सियों की व्यवस्था की गई थी, लेकिन बैठक स्थल पर करीब 300 से 350 लोग ही पहुंचे। गांव की मतदाता सूची में करीब नौ हजार मतदाता हैं। नियमों के अनुसार, ग्राम सभा की बैठक के लिए 20 प्रतिशत मतदाताओं की उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1800 ग्रामीणों का मौजूद रहना जरूरी था। निर्धारित संख्या में ग्रामीण नहीं पहुंचने के कारण बैठक की कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी और इसे स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई महीनों से फैमिली आईडी, पीला राशन कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, लाडो लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आय सत्यापन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें बार-बार ग्राम सभा की बैठकों में बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि शिकायतें रखने के बावजूद समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में पंचायत व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ी है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया किकई मौजिज लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया।
इनमें पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, पूर्व सरपंच बलदेव दास महंत, पूर्व सरपंच मेजर सिंह और समाजसेवी तरसेम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed