फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gram Panchayat Khaja Kheda and Chattargarh belt finished, now 56 panchayats in Sirsa block

ग्राम पंचायत खाजा खेड़ा व चत्तरगढ़ पट्टी खत्म, खंड सिरसा में अब 56 पंचायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Khaja Kheda and Chattargarh belt finished, now 56 panchayats in Sirsa block
सिरसा। पंचायत समिति सिरसा के वार्डों की संख्या में कोई तबदीली नहीं हुई है, इसलिए इसमें वार्डों की संख्या पहले की भांति 30 ही रहेगी।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत खाजाखेड़ा की पूरी जनसंख्या नगरपरिषद में तथा ग्राम पंचायत चत्तरगढ़ पट्टी की बची जनसंख्या को ग्राम पंचायत चन्नु शहीद में शामिल करने के कारण ग्राम पंचायत खाजा खेड़ा व चत्तरगढ़ पट्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अब खंड सिरसा में 58 ग्राम पंचायतों में से दो कम होकर शेष 56 ग्राम पंचायतें रह गई हैं। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत बाजेकां, फतेहपुर वैदवाला, शाहपुर बेगू व कंगनपुर की आंशिक जनसंख्या नगर परिषद, सिरसा में शामिल हुई है, जिसके दृष्टिगत ये ग्राम पंचायतें अपने अस्तित्व में बनी रहेंगी।

ढाणी चन्नु शहीद, फतेहपुर वैदवाला व कंगनपुर की हुई पुन: वार्डबंदी
हरियाणा सरकार विकास एवं पंचायत विभाग की अधिसूचना के अनुसार ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद, फतेहपुर वैदवाला व कंगनपुर की वार्डबंदी पुन: की गई है। इसके तहत ग्राम पंचायत ढाणी चन्नु शहीद में कुल वार्डों की संख्या 9 हैं, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए तीन वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत फतेहपुर वैदवाला में कुल वार्डों की संख्या 14 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए के चार वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत कंगनपुर में नौ वार्ड हैं, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए दो वार्ड तथा पिछड़े वर्ग के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed