{"_id":"611bf9cd8ebc3e42ca208402","slug":"grain-utsav-ration-will-be-distributed-to-2-lakh-80-thousand-562-consumers-at-562-depots-sirsa-news-hsr6091678146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्न उत्सवः 562 डिपो पर 2 लाख 80 हजार 562 उपभोक्ताओं को बांटा जाएगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्न उत्सवः 562 डिपो पर 2 लाख 80 हजार 562 उपभोक्ताओं को बांटा जाएगा राशन
विज्ञापन
सिरसा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले में विभाग द्वारा जिले में 18 व 19 अगस्त को अन्न उत्सव का आयोजन किया जाएगा। दोनों दिन कोविड-19 नियमों के अनुसार लाभार्थियों को निशुल्क अनाज का वितरण किया जाएगा। लाभार्थियों को 5 से 10 किलोग्राम गेहूं के थैले वितरित किए जाएंगे।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि अन्न उत्सव के दौरान जिले में स्थापित राशन डिपो के माध्यम से एएवाई व बीपीएल लाभार्थियों को 5 व 10 किलोग्राम गेहूं के थैले निशुल्क वितरित किए जाएंगे। अन्न उत्सव के दौरान जिले में स्थापित सभी राशन डिपो 18 व 19 अगस्त को पूरे दिन खुले रहेंगे, ताकि लाभार्थियों को सुचारू रूप से राशन वितरित किया जा सके। अन्न उत्सव के दिन गेहूं के वितरण कार्य व उत्सव कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी डिपो पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी अन्न उत्सव के दोनों दिन राशन डिपो पर समय-समय पर निरीक्षण करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
562 डिपुओं पर होगा 2 लाख 80 हजार 562 उपभोक्ताओं को राशन वितरण
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 2 लाख 80 हजार राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अन्न उत्सव पर निशुल्क गेहूं का वितरण किया जाएगा। सभी लाभार्थियों को 5 व 10 किलोग्राम के गेहूं के थैले वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राशन का वितरण 18 व 19 अगस्त को दोनों दिन किया जाएगा, ताकि सभी लाभार्थियों को कोविड-19 नियमों के अनुरूप वितरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
यहां लगाए जाएंगे वैक्सीनेशन कैंप :
18 अगस्त को सिरसा सेंटर में रानियां रोड, जेजे कॉलोनी, खैरपुर, काठमंडी, कीर्ति नगर, गांव धिंगतानियां, मंगाला व कोटली स्थित राशन डिपोओं पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसी प्रकार कालांवाली सैंटर में गांव थिराज, कालांवाली, पन्नीवाला मोटा व रोड़ी में, रानियां में वार्ड आठ व गांव खारियां में, जीवन नगर सेंटर में गांव बणी, करीवाला व कुस्सर, ऐलनाबाद सेंटर में हुमायू खेड़ा, गांव तलवाड़ा खुर्द, ममेरा खुर्द व ऐलनाबाद के वार्ड दो व 13 स्थित राशन डिपो पर टीकाकरण कैंप लगाया जाएगा। इसके अलावा ओढां सेंटर में गांव चोरमार खेड़ा, नाथूसरी चोपटा सेंटर में गांव खेड़ी व हंजीरा तथा डबवाली सेंटर में डबवाली के वार्ड 9, 13 व 7, गांव अबूब शहर, मिठड़ी में स्थित राशन डिपो पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। 19 अगस्त को सिरसा सेंटर में गांव बाजेकां, माधो सिंघाना, खैरेकां, डिंग मंडी, राम नगरिया, अली मोहम्मद, चन्नु शहीदां व मल्लेकां स्थित राशन डिपो पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसी प्रकार कालांवाली सेंटर में गांव कालांवाली, कालांवाली ग्रामीण, गांव सुखचैन व सुबेवाला खेड़ा में, रानियां में गांव ओटू, अभोली, गोविंदपुरा, जोधपुरिया, बालासर में, जीवन नगर सेंटर में गांव बाहिया व करीवाला, ऐलनाबाद सेंटर में ऐलनाबाद के वार्ड 6 व 12, काशी का बास, धोलपालिया, बेहरवाला खुर्द के वार्ड दो स्थित राशन डिपो पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा नाथुसरी चोपटा सेंटर में गांव जमाल व जोधकां तथा डबवाली सेंटर में तेजाखेड़ा, जोतांवाली, गंगा, चोटाला व लोहगढ़ में स्थित राशन डिपो पर वैक्सीनेशन कैंप लगाए जाएंगे।