फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grain market, vegetable market, will market chump out of town

अनाजमंडी, सब्जीमंडी, लक्कड़मंडी होंगी शहर से बाहर

Sat, 12 Dec 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Grain market, vegetable market, will market chump out of town

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुरूप सभी विकास कार्यों को समयावधि में पूरा करवाने व चल रहे कार्यो की समीक्षा के लिए उपायुक्त  निखिल गजराज ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। गुणवत्ता पर पूरा ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) से राजकीय महिला कॉलेज सिरसा के भवन जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की अनाजमंडी, सब्जीमंडी, लक्कड़मंडी को सिरसा जिले के बाहर स्थापित करने की घोषणा पर मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने कहा कि इस पर काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


एनओसी मिलते ही कार्य को तेज किया जाएगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर), नेशनल हाईवे के अधिकारियों से डबवाली रोड से रानियां रोड , रेलवे क्रासिंग से बाल भवन रोड की मरम्मत , नाथूसरी चौपटा के बस स्टैंड, ऐलनाबाद के अंडर ब्रीज तथा तलवाड़ा खुर्द के रेलवे अंडर ब्रिज के कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने महाप्रबंधक रोडवेज से कहा कि ओढ़ा में बनने वाले बस स्टैंड का कार्य शीघ्र शुरू कराएं। सिविल सर्जन से कहा कि डबवाली के सीएचसी कम सिविल अस्पताल का विस्तार का कार्य शीघ्र पूरा करें तथा कालांवाली में पीएचसी का निर्माण जल्द से जल्द करवाएं।


इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी डबवाली  अजय कुमार, नगराधीश  बिजेंद्र सिंह, महाप्रबंधक रोडवेज  सुरेश कसवां, जिला राजस्व अधिकारी अमीचंद सैनी, सिविल सर्जन डा. सूरजभान कंबोज सहित जनस्वास्थ्य, बीएंडआर, सिंचाई विभाग के अधिकारी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed