{"_id":"667dab89d1fb5d034d002833","slug":"government-should-pay-commission-to-commission-agents-on-soft-cotton-also-pradhan-mehta-sirsa-news-c-128-1-sir1002-121808-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरमा-कपास पर भी आढ़तियों को दामी दे सरकार : प्रधान मेहता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरमा-कपास पर भी आढ़तियों को दामी दे सरकार : प्रधान मेहता
Thu, 27 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
दी आढ़ती एसोसिएशन कार्यालय में सदस्यों की बैठक लेते प्रधान मनोहर मेहता। एसोसिएशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। दी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक वीरवार को एसोसिएशन कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान मनोहर मेहता ने की। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी और भविष्य में किए जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की।
प्रधान ने कहा कि अब नरमा-कपास का सीजन शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार ने इस बार सीसीआई के माध्यम से नरमा-कपास की खरीद एमएसपी पर करने की घोषणा की है। उनकी मांग है कि नरमा-कपास की खरीद पर आढ़तियों को दामी दी जाए। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं व सरसों पर आढ़तियों को पूरी दामी नहीं मिल रही है। उनकी मांग है कि उन्हें ढाई प्रतिशत दामी दी जाए।
इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन से भी मांग की है कि सिरसा मंडी में सीवर समस्या का समाधान करवाया जाए। सफाई व क्षतिग्रस्त सड़कों को ठीक करवाया जाए। प्रधान मेहता ने कहा कि मंडी में कई स्थानों पर सड़क जर्जर हो चुकी है। सीवरेज लाइन बंद होने से मैनहोल ओवरफ्लो रहते हैं। इसलिए इस तरफ ध्यान दिया जाए ताकि कोई बीमारी न फैले।
विज्ञापन
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष कुणाल जैन, सह सचिव महावीर शर्मा, उपप्रधान सुशील कस्वां, सुशील रहेजा, संगठन सचिव कृष्ण गोयल, अंकित अरोड़ा मौजूद रहे।