फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government Senior Secondary School's ninth class examination from today

Sirsa News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नौवीं कक्षा की परीक्षा आज से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Government Senior Secondary School's ninth class examination from today
सिरसा। जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सोमवार को जिलेभर के राजकीय विद्यालयों में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले के करीब एक हजार राजकीय विद्यालयों में परीक्षाएं जारी है।
विज्ञापन


परीक्षाओं को लेकर बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जारी कर दिए गए हैं। ये परीक्षाएं स्कूल स्तर पर ही होंगी। इसके बाद बोर्ड रेंडम तौर पर खुद भी उत्तरपुस्तिकाओं की जांच करेगा। इस दौरान जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं इसके अलावा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से जुड़े निजी स्कूलों में भी परीक्षा को लेकर ये ही शेड्यूल रहेगा। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 8 से साढ़े 11 बजे तक रहेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से प्रश्नपत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को जारी हुए हैं। यहां से बीईओ कार्यालय को मिले हैं। बीईओ कार्यालय अब शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों को प्रश्न पत्र जारी करेगा।
विज्ञापन


अनाज मंडी स्कूल की परीक्षाएं 21 से

शहर के अनाज मंडी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ने नौवीं व ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 21 फरवरी व नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगी। अनाज मंडी स्थित माॅडल संस्कृति में विद्यार्थियों की सीबीएसई के तहत परीक्षाएं होंगी। इसके अनुसार मॉडल स्कूल की परीक्षाएं हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं की तारीख अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed