फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government put the proposal of Tigdi Kharif channel in cold storage: MLA Sihag

सरकार ने तिगड़ी खरीफ चैनल का प्रस्ताव ठंडे बस्ते में डाला : विधायक सिहाग

Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Government put the proposal of Tigdi Kharif channel in cold storage: MLA Sihag
डबवाली क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हलका विधायक अमित सिहाग।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। रोजगार का वादा कर सत्ता में आने वालों ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। भाजपा की जन विरोधी नीतियों के चलते किसान और जवान परेशान हैं। यह बात विधायक अमित सिहाग ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह व विधायक अमित सिहाग के नेतृत्व में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सोमवार को गांव डबवाली, जोगेवाला, मांगेआना हैबुआना, माखा, जगमालवाली, असीर, हस्सू, खोखर, देसूजोधा में पहुंची। विधायक सिहाग ने कहा कि डॉ. केवी सिंह ने कांग्रेस के हुड्डा राज में तिगड़ी खरीफ चैनल को बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन मौजूदा सरकार ने इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। इससे अनेक गांव घग्गर नदी के पानी से वंचित रह गए। वे इस खरीफ चैनल को बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सिहाग ने कहा कि मौजूदा सरकार के नौ साल के कुशासन के चलते लोग कांग्रेस सरकार को याद कर रहे हैं। उस समय ट्यूबवेल का सेल्फ कनेक्शन केवल सात दिनों के अंदर मिल जाता था और सरकारी ट्यूबवेल कनेक्शन तीन से छह महीने में लग जाते थे। आज इसके विपरीत वर्ष 2014 के लंबित पड़े ट्यूबवेल कनेक्शन भी सरकार द्वारा मंजूर नहीं किए गए हैं। इसके चलते किसानी बेहाल है। उन्होंने कहा कि आज सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते किसान, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर, सफाई कर्मियों समेत हर वर्ग सड़कों पर धरनारत है। सरकार उनकी बात सुनने के बजाय लाठीचार्ज करके आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और कांग्रेस की सरकार बनते ही जनहित में अनेक फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed