{"_id":"67f95e8e1502a4527f0c1359","slug":"government-procurement-started-in-ellenabad-hafed-bought-wheat-on-the-first-day-sirsa-news-c-128-1-svns1027-136203-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऐलनाबाद में सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन हैफेड ने खरीदा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऐलनाबाद में सरकारी खरीद शुरू, पहले दिन हैफेड ने खरीदा गेहूं
Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
ऐलनाबाद मंडी में गेहूं की खरीद शुरू करते आढ़ती।
- फोटो : 1
ऐलनाबाद। अनाज मंडी में आज कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह झोरड़ ने गेहूं की सरकारी खरीद शुरू करवाई। हैफेड ने अनाज मंडी में गेंहू की खरीद शुरू करते हुए करीब 25 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की। अजय सिंह ने कहा कि सरकार हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग व वेयरहाउस एजेंसियों के माध्यम से 2425 रुपये के समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद कर रही है।
उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों द्वारा 12 प्रतिशत नमी पर गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने खरीद एजेंसियों व मार्किट कमेटी के अधिकारियों से कहा कि गेहूं खरीद को लेकर किसानों को मंडी में कोई भी परेशान नहीं आनी चाहिए और किसान का गेहूं शेड के नीचे ही डाला जाए ताकि बरसात की स्थिति में वह भीगने से बच सके।
उन्होंने खरीद एजेंसियों से कहा कि खरीद का कार्य तेजी से किया जाए। इस मौके पर हैफेड मैनेजर राजेन्द्र सिंह व मार्किट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर धर्मपाल मिट्ठी सुरेरा, हरीश शर्मा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव विनोद जसरासरिया, धर्मवीर पारीक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
हैफेड के मेनेजर राजेन्द्र सिंह ने बताया कि किसान मंडी में गेंहू को सूखाकर लाए क्योंकि 12 प्रतिशत नमी वाले गेहूं की खरीद की जानी है। यदि नमी अधिक है तो उसकी सरकारी खरीद नहीं होगी। खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। बारदाना का पूरा स्टाॅक हैफेड के पास मौजूद है।
बारदाने की मंडी में कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं, लोडिंग लिफ्टिंग का भी व्यापक प्रबंध किया गया है। मार्किट कमेटी के मंडी सुपरवाइजर धर्मपाल ने बताया कि मंडी में गेंहू बेचने के लिए आने वाले किसानों के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। पीने का पानी, साफ सुधरे शौचालय के अलावा 10 रुपये में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था भी मंडी में की गई है। मंडी में गेंहू बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी तरह को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।