फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government procurement of wheat did not start in Rania, farmers forced to guard the produce in the market

Sirsa News: रानियां में शुरू नहीं हुई गेहूं की सरकार खरीद, मंडी में उपज की रखवाली करने को मजबूर किसान

Mon, 10 Apr 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 10 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of wheat did not start in Rania, farmers forced to guard the produce in the market
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। एक अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद के सरकार के दावे फेल नजर आ रहे हैं। 10 अप्रैल तक रानियां की अनाजमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसान गेहूं लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण यहां गेहूं की रखवाली में बैठे हैं।
रानियां की अनाजमंडी में सोमवार तक चार हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में किसानों के एंट्री गेट पर टोकन काटने की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। खरीद शुरू न होने के कारण तीन-चार दिनों से किसान अपने गेहूं लेकर मंडी में बैठे हैं। वहीं रानियां मंडी में गेहूं खरीद के लिए सरकारी एजेंसियों को अलाटमेंट में ही देरी की गई। गेहूं खरीद का जिम्मा हेफेड व वेयरहाउस को दिया है। हेफेड सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को और मंगलवार, वीरवार व शनिवार को वेयर हाऊस गेहूं की खरीद करेगी। जीवन नगर मंडी में सोमवार से लेकर शनिवार तक वेयर हाऊस ही गेहूं की खरीद करेगी।
विज्ञापन



7 खरीद केंद्र किए स्थापित
मार्केट कमेटी रानियां ने गेहूं की खरीद के लिए बणी, करीवाला, ढुढियांवाली, घोड़ावाली, कुताबढ़, खारियां व चक्कां में खरीद केंद्र निर्धारित किए हैं। बणी खरीद केंद्र पर वेयरहाउस, करीवाला खरीद केंद्र पर खाद्य आपूर्ति विभाग व वेयरहाउस, घोड़ावाली में खाद्य आपूर्ति विभाग, कुताबढ़ में हेफेड, खारियां में खाद्य आपूर्ति विभाग व हेफेड और चक्कां में हेफेड गेहूं की खरीद करेगी। सरकारी खरीद एजेंसियों को मंडी व खरीद केंद्र अलाट होने के बाद अब गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की जुबानी
किसान गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरमंगत सिंह, प्रदीप कुमार सहित अन्य ने बताया कि वह मंडी में दो दिन से गेहूं लेकर बैठे हैं। अभी तक खरीद एजेंसी का कोई अधिकारी उनके पास नहीं आया है। सरकार यह दावे कर रही है कि मंडियों में गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू हो गई है, लेकिन ऐसे कुछ नहीं है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि व बारिश के कारण फसलें पहले ही बर्बाद हो गई हैं। जो फसल बची हैं वह मंडी में लेकर आए हैं। खरीद शुरू नहीं होने के कारण उसकी भी रखवाली करनी पड़ रही है। किसानों से सरकार से मांग है कि खरीद प्रक्रिया को शीघ्र शुरु किया जाए।


वर्जन
रानियां अनाज मंडी में गेहूं की 4 हजार क्विंटल आवक हो चुकी है। मंडी के एंट्री गेट पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों के टोकन काटे जा रहे हैं। खरीद एजेंसियों की अलाटमेंट हो चुकी है। इस संबंधी पत्र हमारे पास आ चुका है। मंगलवार को खरीद प्रक्रिया सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी। जो गेहूं मंडी में आया है उसमें नमी की मात्रा 18 से 20 प्रतिशत है। सरकार ने नमी की मात्रा 12 प्रतिशत निर्धारित की है। सुरेंद्र कुमार सिहाग, मंडी सुपरवाइजर, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed