फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government is making fun of farmers in the name of compensation: Selja

मुआवजे के नाम पर किसानों से मजाक कर रही सरकार : सैलजा

Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government is making fun of farmers in the name of compensation: Selja
जलभराव से प्रभावित गावों के दौरे के दौरान किसानों से बातचीत करती सांसद कुमारी सैलजा। संवाद
चोपटा। मुआवजे के नाम पर प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। किसान हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार को पता होना चाहिए कि फसलों का लागत मूल्य क्या होता है। सरकार को नरमा और कपास पर कम से कम 60-75 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए। 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की घोषणा कर सरकार किसानों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है।
विज्ञापन

यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व सिरसा लोकसभा क्षेत्र की सांसद कुमारी सैलजा ने सोमवार को चोपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त व बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे के दौरान कही।
विज्ञापन

सांसद ऐलनाबाद में सुनील गोदारा के आवास पर पहुंचीं और कार्यकर्ताओं से मिलीं। उसके बाद गांव गुडियाखेड़ा पहुंचकर घग्गर ड्रेन के टूटने से खेतों में हुए जलभराव का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत पर आए इस संकट की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए और तुरंत मुआवजा व पानी निकासी का समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने लुदेसर, मानक दीवान, दडबा कलां, शाहपुरिया, शक्कर मंदोरी, निर्वाण आदि गांवों का दौरा कर किसानों से बातचीत की। इस दौरान उनके साथ ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल, कांग्रेस की जिला अध्यक्ष संतोष बैनीवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed