फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government is developing villages on urban lines: Cabinet Minister Ranbir Gangwa

गांवों को शहरी तर्ज पर विकसित कर रही सरकार : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Sun, 30 Mar 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 30 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government is developing villages on urban lines: Cabinet Minister Ranbir Gangwa
कुम्हार धर्मशाला में समारोह में मंत्री रणबीर गंगवा को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को 2027 तक शहरी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। 20 गांवों में काम चल रहा है और 16 गांवों में काम किया जा चुका है। सरकार ने 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम का दर्जा दिया है।

जिला कुम्हार सभा की ओर से कुम्हार धर्मशाला में रविवार को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीयादे माटी कला बोर्ड (राजस्थान) के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, पूर्व चेयरमैन अशोक वर्मा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही व नगर परिषद के प्रधान शांति स्वरूप रहे।
विज्ञापन


समारोह में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम किया है, जिसका मकसद पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के उत्थान का है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक समाज के उत्थान के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए पंचायतों में आरक्षण जैसा ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का उत्थान तभी संभव है, जब समाज शिक्षा के साथ अन्य क्षेत्रों में भी जागरूक हो। आगे बढ़ने की डगर कठिन हो सकती है, मगर असंभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में सिफारिश पर नौकरियां मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और खर्ची के गरीब परिवारों को पारदर्शिता के आधार पर नौकरियां दी हैं, जिससे युवाओं को उनका सही हक मिला है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने धर्मशाला के हाल के विस्तारीकरण के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की।





पिछड़े समाज में शिक्षा का स्तर पर बढ़ाना होगा

श्रीयादे माटी कला बोर्ड (राजस्थान) के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पिछड़े समाज में शिक्षा का स्तर पर बढ़ाना होगा और युवाओं को लक्ष्य लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के युवा भी उच्च पदों पर पहुंचे, इसके लिए भी काम किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में रामानंद निराणिया, दलीप वर्मा, हरी सिंह, बस्ती राम, रामेश्वर, आदराम, मदन वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित





बॉक्स

प्रत्येक जिले में एक सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में बनाया जाएगा



हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में सड़कों की मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और इसके लिए बजट में भी प्रावधान किया गया है। लगभग आठ माह में सड़कों का कारपेंटिंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रत्येक जिले में पहले एक सड़क को स्मार्ट रोड के रूप में बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार फसलों पर एमएसपी लागू कर चुकी है, खरीदी गई फसल की राशि 72 घंटे में किसान के खाते में आती है। भावांतर भरपाई योजना के माध्यम से किसानों को लाभांवित किया जा रहा है। भाजपा ने जो संकल्प किए थे, उन्हें पूरा किया जाएगा।



::::::::::::::::::::::::::::::::::
दो युवकों ने किया हंगामा पुलिस ने हिरासत में लिया

कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा के कार्यक्रम में पहुंचने से पहले हंगामा हो गया। दरअसल, दो युवक मंत्री के कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन आयोजकों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों युवक गुस्से में आ गए और बहस शुरू कर दी। मुख्य सड़क पर आयोजकों के साथ युवकों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस कर्मचारियों से धक्का-मुक्की की। युवकों ने आरोप लगाया कि आयोजन करने वाले कुछ लोगों ने उनको कार्यक्रम से बाहर निकाल दिया और हाथापाई भी की। शहर थाना प्रभारी सत्यवान ने कहा कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed