{"_id":"665e259f7aabf24f350cd9d4","slug":"government-girls-college-becomes-co-education-boys-will-also-be-able-to-take-admission-in-the-new-session-sirsa-news-c-128-1-sir1002-120618-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय कन्या महाविद्यालय बना को-एजुकेशन, नए सत्र में लड़के भी ले सकेंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय कन्या महाविद्यालय बना को-एजुकेशन, नए सत्र में लड़के भी ले सकेंगे दाखिले
Tue, 04 Jun 2024 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। उपमंडल कालांवाली के लड़कों के लिए अच्छी खबर है। उच्चतर शिक्षा विभाग चंडीगढ़ के निर्देशानुसार राजकीय कन्या महाविद्यालय अब को-एजुकेशन काॅलेज बन गया है। नए सत्र 2024-25 में अब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए राजकीय कन्या महाविद्यालय में लड़कियों के साथ लड़के भी दाखिले ले सकेंगे। काॅलेज में दाखिले के लिए सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है।
उच्चतर शिक्षा विभाग के इस निर्णय से उपमंडल कालांवाली के करीब 66 गांवों के लड़कों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सिरसा, डबवाली, सरदूलगढ़ और तलवंडी साबो का रुख नहीं करना पड़ेगा। वे अपने एरिया में रहकर ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इससे उनके समय के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होगी।
40 किलोमीटर के एरिया में नहीं था लड़कों के लिए कोई कॉलेज
उपमंडल कालांवाली के करीब 40 किलोमीटर तक लड़कों के लिए कोई डिग्री काॅलेज ना होने के कारण काफी दिक्कतें पेश आ रही थी। उनको उच्च शिक्षा के लिए डबवाली, सिरसा, पंजाब के बठिंडा, सरदूगढ़, तलवंडी साबो का कई किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ता था। ऐसे में करीब 3 घंटे उनके आवागमन में ही व्यतीत हो जाते थे। इस निर्णय से उनमें खुशी की लहर है।
विज्ञापन
कक्षा 12वीं में हर साल सैकड़ों लड़के होते हैं पास
सत्र 2023-24 में ब्लाॅक ओढ़ां के अंतर्गत आने वाले सरकारी व निजी स्कूलों में कुल 961 विद्यार्थी कक्षा बारहवीं में पढ़ाई कर रहे थे। जिसमें 578 लड़कियां और 383 लड़के शामिल थे। इसी तरह ब्लाॅक बड़ागुढ़ा के सरकारी व निजी स्कूल के अलावा ओपन बोर्ड से पढ़ाई करने वाले बच्चे हर साल कक्षा बारहवीं से पास आउट होते हैं। उन्हें अब उच्च शिक्षा ग्रहण करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
वर्ष 2018 में शुरू हुई थी पढ़ाई
प्रदेश सरकार ने कालांवाली में वर्ष 2018 में अस्थायी तौर पर राजकीय कन्या महाविद्यालय शुरू किया था। इसके बाद गांव तारूआना में करीब 11 करोड़ की लागत से राजकीय कन्या महाविद्यालय का नया भवन तैयार हो गया था और लगातार कक्षाएं शुरू हो गई थी। लेकिन काॅलेज में बीए और बीकाॅम में लड़कियों की संख्या नहीं बढ़ रही थी। जिसके चलते उच्चतर शिक्षा विभाग ने 2 नवंबर 2023 को राजकीय कन्या महाविद्यालय को को-एजुकेशन बनाकर नए 2024-25 में लड़कों के भी दाखिले शुरू करने के निर्देश दिए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
यह रहेगी काॅलेज में दाखिले के लिए प्रक्रिया
काॅलेज में दाखिले के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी प्रो. जितेंद्र ने बताया कि काॅलेज में बीए की कुल 160 और बीकाॅम की 40 सीटों के लिए दाखिला लेने के लिए लड़के व लड़कियां 3 जून से लेकर 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 2 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद 3 जुलाई को फाइनल लिस्ट जारी होगी। जिसके बाद सफल आवेदकों को 4 से 8 जून तक फीस जमा करवानी होगी।
राजकीय कन्या महाविद्यालय को-एजुकेशन होने से एरिया के सैकड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा। उन्हें उच्च शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। काॅलेज में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। अंग्रेजी में कमजोर बच्चों के लिए अलग से सब्जेक्ट समूह बनाए गए हैं। ताकि कमजोर बच्चे भी एडमिशन लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण कर सके।
- डाॅ. बलबीर चंद कंबोज, प्रिंसिपल, राजकीय कन्या महाविद्यालय कालांवाली