फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Government assured to issue notification by 15th February, market strike ends

Sirsa News: सरकार ने 15 फरवरी तक अधिसूचना जारी करने का दिया आश्वासन, मंडी की हड़ताल खत्म

Sat, 10 Feb 2024 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Government assured to issue notification by 15th February, market strike ends
सिरसा में बंद पड़ी फल मंडी।
सिरसा। सरकार के एकमुश्त मार्केट फीस और अन्य मांगों को पूरा कराने के लिए शनिवार से सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने हड़ताल की। आढ़तियों की हड़ताल की सूचना मिलने पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुख्यालय में अधिकारियों ने बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि 15 फरवरी तक नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। जो बैठक में हुई बातों के अनुरूप होगा। ऐसे में आढ़ती एसोसिएशन ने अधिकारियों की सलाह पर अपनी हड़ताल खत्म कर दी।
विज्ञापन


सब्जी और फल मंडी शनिवार को बंद रही। ऐसे में आसपास के क्षेत्रों से किसान सब्जी लेकर नहीं आए। वहीं दूसरे राज्यों से भी माल की आपूर्ति नहीं हुई। क्योंकि आढ़तियों ने बेमियादी हड़ताल की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इस मांगों को लेकर आढ़ती कर रहे थे हड़ताल
एचआरडीएफ के नियम को बदला जाए।
एक प्रतिशत मार्केट फीस को बंद किया जाए।
एक मुश्त सालाना मार्केट फीस जमा करवाने के नियम को खत्म किया जाए।
बैठक में हुआ फैसला
15 फरवरी को सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
बैठक में एक प्रतिशत मार्केट फीस और एचआरडीएफ में से एक को रखा जाएगा।

पूर्व की तरह ही आढ़ती मार्केट फीस जमा करवाएंगे। सालाना एक मुश्त जमा नहीं करवाना होगा।




सरकार ने मार्केट फीस और एचआरडीएफ का समाधान निकालने की बात कही है। एकमुश्त मार्केट फीस भरने का नियम खत्म कर दिया जाएगा। इसी के समझौते के साथ आज बैठक खत्म हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गंगाराम बजाज, प्रधान, जिला एसोसिएशन के प्रधान एवं सचिव, हरियाणा फल व सब्जी आढ़ती एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article