{"_id":"630baa5e21742e33232d43eb","slug":"gorakhdham-ran-with-electric-engine-now-preparing-for-kisan-express-sirsa-news-hsr640386858","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेकि्ट्रक इंजन से चली गोरखधाम, अब किसान एक्सप्रेस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेकि्ट्रक इंजन से चली गोरखधाम, अब किसान एक्सप्रेस की तैयारी
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक इंजन पर सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस । संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गोरखधाम एक्सप्रेस का विस्तार होने के बाद रेलवे की ओर से अब इसका संचालन इलेक्ट्रिक इंजन से शुरू कर दिया है। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ने से यात्रियों का समय बचेगा। वहीं, रेलवे महकमे की ओर से किसान एक्सप्रेस को भी इलेक्ट्रिक इंजन से चलाने की तैयारी की जा रही है।
पिछले करीब पांच वर्षों से इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन का संचालन करने के लिए रेलवे की ओर से तैयारी की जा रही थी। रेल चलाने के लिए हिसार से बठिंडा तक बिजली की तारों को बिछाने का काम करीब एक वर्ष पहले ही पूरा किया गया था। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलाने पर करीब 80 करोड़ का खर्च हुआ है। अब हिसार से बठिंडा तक गोरखधाम एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, रेलवे की ओर से किसान एक्सप्रेस को भी एक सप्ताह के भीतर इलेक्ट्रिक इंजन पर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
आठ माह से चल रहा था ट्रायल
रेलवे ट्रैक के ऊपर बिजली की तारों के बिछाने का काम पूरा होने के बाद करीब आठ माह से मालगाड़ियों का इलेक्ट्रिक इंजन से सहारे संचालन कर ट्रायल लिया जा रहा था। इस दौरान लोडेड और अनलोडेड ट्रेनों के संचालन के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आई। 14 जुलाई को सांसद ने गोरखधाम एक्सप्रेस को दिखाई थी हरी झंडी
विज्ञापन
14 जुलाई को सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल ने गोरखधाम के विस्तार होने के बाद उसे हरी झंडी दिखाकर सिरसा से गोरखधाम के लिए रवाना किया था। ट्रेन बठिंडा, सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक व नई दिल्ली होते हुए गोरखपुर पहुंचती है, जिसका संचालन पहले हिसार तक ही था। ऐसे में अब इसका विस्तार बठिंडा तक कर दिया है। इसके बाद इलेक्ट्रिक इंजन पर ट्रेन के शुरू करने को लेकर भी बात कही थी। ऐसे में अब ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है ।
ट्रैक पुराना होने के कारण नहीं बढ़ाई गई ट्रेन की अधिक स्पीड
हिसार से बठिंडा तक काफी वर्ष से ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे में रेल ट्रैक काफी पुराना होने के चलते रेलवे की ओर से हिसार से बठिंडा तक ट्रेनों की स्पीड को अधिक नहीं बढ़ाया गया है। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक मजबूत न होने के कारण ट्रेन की स्पीड को अभी सामान्य ही रखा जा रहा है। ट्रैक के मजबूत किए जाने के बाद ही ट्रेनों की स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।
वर्जन
गोरखधाम एक्सप्रेस का इलेक्ट्रिक इंजन पर संचालन शुरू कर दिया गया है। जल्द ही अन्य ट्रेनों को भी इस पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। पॉवर अभी कम होने और ट्रैक के मजबूत न होने के कारण स्पीड को सामान्य ही रखा गया है।
नरेंद्र कुमार, स्टेशन मास्टर, सिरसा रेलवे स्टेशन