{"_id":"dcb5d46fc1a3ade0af1d4c6401135675","slug":"google-girl-read-the-answers-in-seconds","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार पढ़कर सेकंडों में जवाब देती है गूगल गर्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार पढ़कर सेकंडों में जवाब देती है गूगल गर्ल
सिरसा, महेंद्र घणघस
Updated Fri, 02 May 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित की तरह सिरसा की जिया फुटेला भी विलक्षण स्मरण शक्ति की धनी है। जिया किसी भी सवाल का जवाब सेकंडों में देकर सबको दांतों तले अंगुलियां दबाने पर मजबूर कर देती है।
विज्ञापन
मात्र नौ वर्ष की उम्र में पांचवीं क्लास की यह छात्रा कई मंचों और टीवी चैनलों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। जिया को सभी देशों की राजधानी, सभी अविष्कारों की जानकारी याद है।
विज्ञापन
एक बार वह जो किताब पढ़ लेती है, उसके बाद तो उससे सवाल का पेज नंबर तक पूछा जा सकता है। जिया की इस अनोखी प्रतिभा को सलाम करने के लिए शहर की 12 संस्थाएं उसे सात मई को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
बोर्ड पर लिखे दर्जनों नंबरों को जिया एक बार देखकर ही याद कर लेती है। उसके बाद उससे किसी भी नंबर का क्रम, उसके आगे-पीछे के नंबर और या फिर उनसे संबंधित कोई भी जानकारी पूछी जा सकती है।
वह चुुटकियों में इसका जवाब देती है। सिरसा के हाउसिंग बोर्ड निवासी विनोद फुटेला की नौ वर्षीय बेटी जिया को पूरे विश्व के बारे में ज्ञान है।
जिया एक बार जो पढ़ लेती है, उसे कभी नहीं भूलती। वह हर रोज सुबह पांच से साढ़े छह बजे तक पढ़ाई करती है। जिया के पिता विनोद ने बताया कि एक बार जो जानकारी जिया को मिल जाए तो उसके बारे में कभी भी पूछे जाने पर झट से सही जवाब दे देती है। विनोद एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, इसलिए इन दिनों कुरुक्षेत्र में रह रहे हैं।
जिया के चाचा अविनाश फुटेला ने बताया कि जिया की प्रतिभा को देखकर उसे हरियाणा के अलावा पंजाब और उत्तरप्रदेश के शिक्षण संस्थानों ने कार्यक्रमों में बुलाकर सम्मानित किया है। सिरसा में भी सात मई को कई संस्थाएं उसे सम्मानित करने जा रही है।
जिया एक बार किताब पढ़ ले तो वह यह भी बता देती है कि उससे जो पूछा गया है, उस सवाल का जवाब किस पेज में है और किस स्थान पर है।
विश्व के सभी देशों की राजधानी उसे कंठस्थ है। विज्ञान की बात करें तो जिया को सभी आविष्कारों का पूरा ज्ञान है। कौन सा आविष्कार किस वैज्ञानिक ने कब किया, यह भी उसके स्मरण में है।
जिया के पिता विनोद ने बताया कि दो वर्ष बाद उनकी बेटी अमेरिका स्थित नासा रिसर्च सेंटर का दौरा करेगी। विज्ञान की इतनी जानकारी होने पर विभिन्न संगठनों के अलावा विज्ञान अनुसंधान से जुड़े संस्थान जिया को नासा का दौरा करवाना चाहते हैं। जिया की प्रतिभा को देखकर कहा जा सकता है कि यह बेटी एक दिन कल्पना चावला की भांति देश का नाम रोशन करेगी।