फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Good rain in Ding and Rania, drizzle in Sirsa

Sirsa News: डिंग और रानियां में हुई अच्छी बारिश, सिरसा में बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Good rain in Ding and Rania, drizzle in Sirsa
 शाम के समय हुई बारिश
सिरसा। जिले में रविवार दोपहर के बाद मौसम में बदलाव हुआ और कई एरिया में बारिश हुई। चोपटा व रानियां क्षेत्र में तेज बारिश हुई तो सिरसा में हल्की बारिश से हुए कीचड़ के कारण राहगीरों को परेशानियां झेलनी पड़ीं। नेशनल हाईवे पर पड़ने वाले डिंग मंडी एरिया में 15 एमएम तक बारिश हुई।
विज्ञापन


रविवार को सुबह बादलवाही देखने को मिली। दोपहर एक बजे के आसपास उमस बढ़ गई और दो बजे बाद कई जगहों पर मौसम अचानक बदल गया। डिंग क्षेत्र और रानियां क्षेत्र में तेज बारिश होने के बाद किसानों को काफी राहत मिली। बारिश के साथ ही चली ठंडी हवा चलने पर आमजन को गर्मी से निजात मिली है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिले में एक सप्ताह तक रूक-रूक कर व कई क्षेत्रों में तेज बारिश होने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान 35.2 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। किसानों के अनुसार बारिश होने से फसलों को लाभ होगा। धान की रोपाई का काम अब जोरों पर चल रहा है। बारिश होने से धान की बिजाई के बाद पौधे की ग्रोथ आसानी से हो जाएगी। पानी की मांग की पूर्ति बारिश से हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed