फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   girls demanded ma hindi and punjabi

Sirsa News: छात्राओं ने उठाई एमए हिंदी व पंजाबी शुरू करने की मांग

Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
girls demanded ma hindi and punjabi
प्राचार्य को मांग पत्र सौंपती छात्राएं। छात्राएं
फोटो - 16
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां की छात्राओं ने महाविद्यालय में एमए हिंदी और एमए पंजाबी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग करते हुए बुधवार को प्राचार्य डॉ. सज्जन सिंह को मांगपत्र सौंपा।
छात्राओं ने बताया कि स्नातक के बाद उच्चतर शिक्षा के एमए हिंदी और एमए पंजाबी विषय के लिए उन्हें अन्य शहरों का रुख करना पड़ रहा है। इससे उन्हें समय और आर्थिक दोनों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना है कि यदि महाविद्यालय में एमए हिंदी और एमए पंजाबी की कक्षाएं शुरू की जाएं तो उन्हें स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन

छात्राओं ने यह भी बताया कि इन विषयों में रुचि रखने वाली छात्राओं की संख्या काफी अधिक है लेकिन विकल्प के अभाव में उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में छोड़नी पड़ती है या दूर जाना पड़ता है। छात्राओं ने महाविद्यालय प्रशासन और उच्चतर शिक्षा विभाग से इन दोनों विषयों की कक्षाएं जल्द शुरू करने की अपील की ताकि क्षेत्र की बेटियों को दूर शहरों में न जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने छात्राओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed