{"_id":"672a65ed300bcf3eb703bd3d","slug":"girl-trapped-in-mini-secretariat-lift-even-emergency-number-not-found-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-128106-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसी युवती, इमरजेंसी नंबर भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लघु सचिवालय की लिफ्ट में फंसी युवती, इमरजेंसी नंबर भी नहीं मिला
Wed, 06 Nov 2024 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। लघु सचिवालय में तहसील कार्यालय की ओर लगी लिफ्ट में मंगलवार को एक युवती करीब 10 से 15 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। लिफ्ट में बंद युवती का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। काफी देर तक शोर मचाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
गनीमत रही कि तकनीकी कारणों से खराब हुई लिफ्ट कुछ देर में अपने आप खुल गई और तक जाकर युवती बाहर निकली। जानकारी के अनुसार लिफ्ट खराब बताई जा रही है, लेकिन लिफ्ट के बाहर इस संबंध में कोई जानकारी चस्पा नहीं है। लिफ्ट में फंसी युवती शिवानी लघु सचिवालय स्थित सक्षम ऑफिस में किसी कार्य के लिए आई थी।
जब वह सक्षम ऑफिस में जाने के लिए तहसील कार्यालय की साइड में लगी लिफ्ट में चढ़ी तो वह अपने आप बंद हो गई। शिवानी ने बताया कि उसने ऊपर जाने के लिए बटन भी दबाया, लेकिन वह न ऊपर जा रही थी और न ही खुल रही थी। इस दौरान वह पूरी तरह से घबरा गई और लिफ्ट में चस्पा किए गए इमरजेंसी मोबाइल नंबर को डायल किया तो वह भी नहीं मिला। इसके पश्चात उसने इस संबंध में अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके कुछ देर पश्चात लिफ्ट का दरवाजा अपने आप खुल गया। चश्मदीद मेहना खेड़ा निवासी दयाल चंद कंबोज व शिवानी ने प्रशासन से मांग की है कि या तो लिफ्ट को सही किया जाए, अन्यथा लिफ्ट के बाहर लिफ्ट खराब होने का नोटिस चस्पा किया जाए। ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।
विज्ञापन
वर्जन :
लिफ्ट में किसी युवती के फंसने की कोई जानकारी नहीं मिली है। यदि लिफ्ट में कोई तकनीकी खामी है तो दुरुस्त करवाया जाएगा। वहीं, जरूरी दिशा-निर्देश भी चस्पा करवाए जाएंगे।
- राजेंद्र सिंह, एसडीएम, सिरसा