{"_id":"63a0ab8e9fb5c61c30317c2b","slug":"girl-students-create-ruckus-in-cdlu-accuse-hostel-warden-and-chief-warden-of-misbehavior-and-corruption-sirsa-news-hsr6501995125","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू में छात्राओं ने किया हंगामा, खराब खाना देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू में छात्राओं ने किया हंगामा, खराब खाना देने का आरोप
Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
सार
50 छात्राएं हॉस्टल के बाहर निकल गईं और कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलने पर छात्र भी हॉस्टल से बाहर आ गए।
विज्ञापन
सीडीएलयू में प्रदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Sirsa
विस्तार
सिरसा में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में घटिया खाना देने का आरोप लगाकर सोमवार रात विद्यार्थियों ने कुलपति आवास के बाहर हंगामा कर दिया। छात्राओं ने सीडीएलयू प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई। लगभग एक घंटा बाद एंबुलेंस को बुलाया गया। छात्राओं ने खराब खाना देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार हॉस्टल में अच्छी क्वालिटी का खाना उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर छात्राओं ने सोमवार रात आठ बजे प्रदर्शन किया शुरू कर दिया। उनकी सीडीएलयू के अधिकारियों से बहस हुई। इस दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई सहयोग नहीं किया। इसके बाद छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और रात करीब नौ बजे के बाद हॉस्टल से बाहर आकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
गेट बंद होने के कारण सभी छात्राएं बाहर नहीं आ सकीं, लेकिन 50 छात्राएं हॉस्टल के बाहर निकल गईं और कुलपति आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं। सूचना मिलने पर छात्र भी हॉस्टल से बाहर आ गए और उनके समर्थन में धरना दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक पुलिस विद्यार्थियों को समझाने में जुटी रही।