फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Girl Student came for examination had been kidnaped and after that bettena

पेपर देने आए नाबालिग छात्रों का पहले अपहरण फिर डंडों से जमकर पीटा

Fri, 24 Mar 2017 11:26 PM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Fri, 24 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
बेगू रोड स्थित गर्ल्स स्कूल मेें पेपर देने आए दो नाबालिगों के साथ कुछ नाबालिगों ने मारपीट करके उनका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता दोनों को रानियां रोड गुरुद्वारे के पीछे ले गए और डंडों से जमकर पीटा। नाबालिगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां आने लगे तो अपहरणकर्ता दोनों को छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को जब घटना का पता चला तो उन्होंने स्कूल में खूब हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत करने की कोशिश की तो परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


खाजाखेड़ा निवासी दो छात्र रानियां रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों दसवीं के छात्र हैं। कुछ दिन पहले दोनों का अपने ही क्लास में पढ़ने वाले कुछ साथियों के साथ विवाद हो गया था। इन दिनों 10वीं की परीक्षा चल रही है। दोनों छात्रों का परीक्षा सेंटर बेगू रोड स्थित राजकीय गर्ल्स स्कूल है। शुक्रवार सुबह आठ बजे दोनों पेपर देने के लिए गर्ल्स स्कूल में पहुंचे। वहां पर उनकी कक्षा के साथी रहे सात-आठ नाबालिगों ने फिल्मी स्टाइल में उन पर हमला कर दिया। उन्होंने दोनों छात्रों को जबरन बाइक पर बैठाया और रानियां रोड स्थित गुरुद्वारे के पीछे ले गए। जहां पर डंडेे से दोनों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग इकट्ठा होने लगे। यह देखकर अपहरणकर्ता भाग खड़े हुए। लोगों ने दोनों से घर का पता और परिजनों का नाम पूछा। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने गर्ल्स स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने कीर्ति नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को शांत करने का प्रयास किया तो उलटा परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर बाद परिजन शांत हुए और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई

10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्रों के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था। इस कारण दोनों छात्रों से मारपीट की गई। घायलों का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों मेें समझौते की बात चल रही है। पुलिसकर्मी बयान दर्ज करने अस्पताल गए हुए हैं। दोनों पक्षों का कहना है कि उनमें राजीनामा हो जाएगा। अगर घायल पुलिस को अपना बयान देंगे तो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र कुमार, इंचार्ज कीर्ति नगर चौकी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed