फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ghaggar

सिरसा में हुई 48 एमएम बारिश, घरों में घुसा पानी

Fri, 26 Jul 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
ghaggar
गली में पानी भरने से उसमे तैरते छात्र। - फोटो : Sirsa
वीरवार को सुबह चार बजे ही बारिश शुरू हो गई थी। जिस कारण से तापमान में एकदम से गिरावट आ गई। दोपहर एक बजे तक बारिश बिना रुके होती रही। सिरसा में वीरवार को 48 एमएम बारिश हुई। जिस कारण से शहर में सड़कों पर पानी भर गया। पानी इतना ज्यादा था कि सड़कों पर चालकों को डिवाइडर भी नजर नहीं आ रहा था।
विज्ञापन

वहीं कालांवाली में 10 एमएम बारिश हुई। बीते दिन हुई गर्मी के कारण बारिश का बहुत अच्छा असर रहा। शहर में बारिश होने के कारण नीचे के इलाकों में घरों में पानी घुस गया। वहीं अग्रसेन कॉलोनी के महेंद्र ने बताया कि घरों में पानी आ गया और कॉलोनी का सीवरेज भी ओवर फ्लो हो गया। जिस कारण वहां का पानी बदबू मारने लगा। जिस पर कॉलोनी में जन स्वास्थ्य विभाग ने एक पंप लगवाया था जो अभी तक बंद पड़ा है। अग्रसेन कालोनी के निवासी करतार सिंह ने बताया कि उनके एक दोस्त गुररतन पाल किंगरे ने उनके घर पर आना था, लेकिन गलियों में खड़े पानी को देखकर वापस चले गए। अमित गोयल ने बताया कि उसके घर में एक फुट तक पानी आ गया। दो घंटे लगाकर पानी निकाला जा सका। वहीं शहर के कल्याण नगर, प्रीत नगर की कालोनियों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

बच्चों ने की खूब मस्ती
बारिश में बच्चों की छुट्टी होने के बाद बच्चे पानी में भीगते हुए घर गए। वहीं ब्लॉक ए में पानी का स्तर ज्यादा होने पर बच्चे पानी में तैरने लगे। बच्चों ने इस बारिश के दौरान खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्गर के पानी में आई गिरावट
वीरवार शाम को घग्गर नदी में पानी 10500 क्यूसेक हो गया है। जबकि बीते दिन शाम को घग्गर में पानी 20490 क्यूसेक दर्ज किया गया था। वहीं वीरवार को 18990 क्यूसेक पानी का स्तर कम हो गया। पानी घग्गर की धारा में बह रहा है। तटबंध सुरक्षित हैं।
कहां कितनी बारिश
सिरसा 48 एमएम
रोडी 06 एमएम
कालांवाली 10 एमएम
खुईया मलकाना 02 एमएम
झंडा 20 एमएम
नहराणा 15 एमएम
पंजुआना 10 एमएम
ओटू 08 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed