फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ghaggar embankment breached late night in Sirsa

Sirsa: घग्गर का बांध टूटा, बहाव अधिक होने से स्थिति हो रही खराब, 4000 एकड़ में पानी फैलने की आशंका

Sat, 15 Jul 2023 12:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 12:45 AM IST
सार

बाढ़ से स्थिति खराब होने के चलते अब उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिले के 49 गांवों में स्कूलों में 18 जुलाई तक छुट्टियां कर दी हैं।

विज्ञापन
Ghaggar embankment breached late night in Sirsa
घग्गर का बांध टूटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सिरसा में देर रात पंजाब के साथ लगते गांव मुसाहिब वाला और गांव नेजा डेला खुर्द में घग्गर का बांध टूट गया है। प्रशासन की ओर से घग्गर के बांध को बांधने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बहाव अधिक होने के कारण स्थिति खराब हो रही है। अगर बांध की दरार को जल्द ही नहीं भरा गया तो करीब 4000 एकड़ में पानी फैलने की आशंका है।

विज्ञापन


सिरसा। जिले में घग्गर अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सुबह अधिक पानी पहुंचने पर गांव रंगा के पास बांध टूट गया था। करीब 20 एकड़ फसल में जलभराव हो गया। वहीं, शाम को अब घग्गर का जलस्तर 34 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


जलस्तर बढ़ने के कारण अब कई स्थानों पर घग्गर के छोटे बांध में दरारें भी आ रही हैं। वहीं, बाढ़ से स्थिति खराब होने के चलते अब उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिले के 49 गांवों में स्कूलों में 18 जुलाई तक छुट्टियां कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के जाखल क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते गांव कासिमपुर, नड़ैल व कुदनी हेड का संपर्क जाखल व टोहाना से टूट गया है। जाखल के 11 गांवों व रतिया के पांच गांवों में घग्गर का पानी भर चुका है और फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं।


गांव हिम्मतपुरा में ग्रामीणों ने अपने पशुधन को रेलवे लाइन पार ले जाकर बांधा है। गांव शक्करपुरा में रंगोई नाले में लीकेज हो गई है। प्रशासन व ग्रामीणों की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद लीकेज को बंद किया। उपायुक्त मनदीप कौर ने जाखल के बाद रतिया व टोहाना खंड के 12वीं तक के स्कूलों में 23 जुलाई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed