फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ghaggar dam breached at Musahibwala in Sirsa; Three thousand acres of crops of Panihari village submerged

Sirsa: मुसाहिबवाला में घग्गर का बांध टूटा; पनिहारी गांव की तीन हजार एकड़ फसलें जलमग्न, कई गांवों का पलायन

Sat, 15 Jul 2023 11:29 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 15 Jul 2023 11:29 AM IST
सार

हरियाणा से पंजाब के साथ लगते सिरसा के गांव मुसाहिबवाला से घग्गर का बांध टूटने के कारण गांव पनिहारी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। घग्गर नदी का जलस्तर अब 35 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। किसान अब मायूस होकर अपनी आंखों से फसल को खराब होते हुए देख रहे है। 

विज्ञापन
Ghaggar dam breached at Musahibwala in Sirsa; Three thousand acres of crops of Panihari village submerged
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घग्गर नदी अब अपने विकराल रूप पर आ गई है। मुसाहिबवाला से घग्गर का बांध टूटने के मुसाहिबवाला और पनिहारी गांव की करीब तीन हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। पनिहारी गांव के साथ अब घग्गर का पानी लग चुका है। यहां पर कभी भी गांव का बांध टूटने की आशंका बनी हुई है। जिसके पश्चात पनिहारी गांव के साथ लगते गांव नेजाडेला खुर्द, बुर्जकर्मगढ़ और फरवाई कला भी खतरे में है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी लगातार घग्गर के बड़े बांध को मजबूत करने व गांवों की स्थिति जांचने के लिए पहुंच रहे है। घग्गर नदी का जलस्तर अब 35 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। जबकि अभी लगातार स्थिति खराब हो रही है।

विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारी गांवों का लगातार कर रहे निरीक्षण
बीते दिन रात को पंजाब के साथ लगते गांव मुसाहिबवाला से घग्गर का बांध टूटने के कारण गांव पनिहारी में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। पनिहारी गांव के अब दो तरफ दूर-दूर तक फसलों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। यहां पर धान सहित अन्य फसलों में तीन से चार फुट तक जलभराव हो गया है। किसान अब मायूस होकर अपनी आंखों से फसल को खराब होते हुए देख रहे है। जबकि उसे बचाने के लिए किसानों के पास कोई भी विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन


गांवों के चारों तरफ के बांधों को मजबूत करने में निर्देश
हालांकि अभी गांव के साथ बने बांध पर घग्गर का पानी लगा हुआ है। अगर अब अधिक पानी पहुंचता है तो यहां पर गांव में भी जलभराव होने का डर सता रहा है। वहीं पनिहारी गांव के दूसरी तरफ का बांधा भी नेजाडेला खुर्द के पास से टूट गया है। जिसके बाद पानी बड़े बांध के साथ लगा हुआ है। यहां पर भी घग्गर के अंदर करीब एक हजार एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांवों का स्थिति जांचने पहुंच रहे अधिकारी

गांव पनिहारी के साथ जलभराव होने के कारण आसपास के गांवों की स्थिति जांचने के लिए उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा सहित अन्य अधिकारी घग्गर के आसपास के गांवों की स्थिति जांचने के लिए पहुंच रहे है। गांव की स्थिति देखकर अधिकारी भी जल्द ही समस्या का समाधान करने के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दे रहे है और बांध की निगरानी की अपील कर रहे है। वहीं रात को भी बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने गांवों में पहुंचकर स्थिति जानी।

बुर्जकर्मगढ़ के ग्रामीणों ने किया रोड जाम, बोले आगे पानी की निकासी के बंद किए है साइफन

शनिवार सुबह स्थिति खराब होने के कारण बुजकर्मगढ़ के सरपंच सहित ग्रामीणों ने रोड जाम कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि गांव से पानी की निकासी नेशनल हाईवे के नीचे बने साइफनों से होती है लेकिन आगे के किसानों ने वह साइफन बंद कर दिए है। अगर उनके गांव में पानी पहुंचता है तो चार गांव डूब जाएंगे। जिससे भारी नुकसान हो सकता है। लेकिन अन्य गांवों के किसान व ग्रामीण साइफन बंद कर रहे है। जिससे स्थिति काफी खराब हो जाएगी । किसानों व गांव सरपंच ने यहां पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की है।

गांवों से लोग कर रहे प्लायन, अधिकारी दे रहे आश्वासन

गांव मुसाहिबवाला के पास बांध टूटने के बाद यहां पर खेतों में बनी करीब 10 ढाणियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिससे प्रशासन की ओर से खाली करवा दिया गया है। वहीं रानियां क्षेत्र के भी कई गांवों से लोग पलायन कर रहे है और सामान लेकर शहर की तरफ पहुंच रहे है। गांव फरवाई, मुसाहिबवाला, पनिहारी, बणी सहित अन्य कई गांवाें को खाली करने को लेकर भी प्रशासन की ओर से बीते दिन अपील की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed