फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Get re-registration done in IGNOU by 15th March

Sirsa News: इग्नू में 15 मार्च तक करवाएं री-रजिस्ट्रेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Get re-registration done in IGNOU by 15th March
सिरसा। इग्नू स्टडी सेंटर 1085 सिरसा के कोऑर्डिनेटर डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने सत्र जनवरी 2024 में इग्नू में दाखिला लिया था और अभी तक अगली कक्षा के लिए अपना री रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया। वे विद्यार्थी 15 मार्च 2025 तक अपना री रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन

री-रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए विद्यार्थी निम्न लिंक पर https://onlinerr.ignou.ac.in/ जाकर अपना सत्र जनवरी 2025 के लिए री रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। डॉ. विक्रमजीत सिंह ने बताया कि इग्नू में जनवरी 2025 के लिए री रजिस्ट्रेशन करने के लिए 15 मार्च तक का समय दिया गया है। हाल ही तारीख को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2025 में दाखिले की तिथि बढ़ाते हुए 15 मार्च 2025 तक की है। जो छात्र छात्राएं इग्नू विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर में पढ़ाई करना चाहते हैं और जो नियमित दाखिले से वंचित रह गए थे। वे अब बिना देरी के इग्नू स्टडी सेंटर राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा कोड नंबर 1085 में स्नातक व स्नातकोत्तर में जनवरी 2025 सत्र के लिए प्रवेश ले सकते हैं। अध्ययन केंद्र में डीईसीई, बीकॉम, बीए, एमए इतिहास व एमए हिंदी कोर्स संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी देते हुए इग्नू स्टडी सेंटर 1085 के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतपाल ने बताया कि जो आगे अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते है। वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करके एडमिशन ले सकते हैं अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों की फीस पूरी तरह से माफ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed