{"_id":"6653842290788f2e1205ad24","slug":"general-observer-reviewed-the-voting-process-of-sirsa-parliamentary-constituency-sirsa-news-c-128-1-sir1003-120250-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सामान्य पर्यवेक्षक ने सिरसा संसदीय क्षेत्र के मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सामान्य पर्यवेक्षक ने सिरसा संसदीय क्षेत्र के मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की
Mon, 27 May 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 27 May 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। सामान्य पर्यवेक्षक देव कृष्णा तिवारी ने रविवार को लघु सचिवालय के सभागार में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी व सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान प्रक्रिया की समीक्षा की। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से पोलिंग बूथों पर आई शिकायतों, ईवीएम में खराबी के बाद बदली किए गए बूथों के बारे में, पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति के बारे में, मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की शिकायत आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। बैठक में विधानसभा अनुसार कुल मतदान का जिन बूथों पर 15 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ तथा जिन बूथों पर कुल मतदान का 15 प्रतिशत से कम मतदान हुआ है, के बारे में भी जानकारी ली। सामान्य पर्यवेक्षक ने सभी अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी।
बैठक में एआरओ सिरसा राजेंद्र कुमार, एआरओ ऐलनाबाद डॉ. वेद प्रकाश बैनीवाल, एआरओ डबवाली अभय सिंह, एआरओ कालांवाली सुरेश रावेश, एआरओ रानियां सुरेश कुमार, सीटीएम पारस, तहसीलदार चुनाव रोहित, डीआईओ सिकंदर, सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।