फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   General Hospital: 30 minutes of lights blinking in Niku ward, kept on blowing on newborns with the help of files

सामान्य अस्पताल : निकू वार्ड में 30 मिनट गुल रही बत्ती, तीमारदार फाइलों से नवजातों पर करते रहे हवा

Tue, 08 Jun 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
General Hospital: 30 minutes of lights blinking in Niku ward, kept on blowing on newborns with the help of files
सिरसा। जिले के सामान्य अस्पताल के निकू वार्ड में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे करीब 30 मिनट तक बत्ती गुल रही। इस दौरान उमस भरी गर्मी में नवजात बच्चों पर तीमारदार फाइलों से हवा झोलते नजर आए। वहीं, ओपीडी में भी बार-बार बिजली जाने से कंप्यूटर और मशीनें बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में अधिक खपत होने के कारण बार-बार बिजली कट लग रहे हैं। बिजली बाधित होने के बाद अस्पताल में जनरेटर से बिजली आपूर्ति की जाती है। जनरेटर में ऑटोमेटिक सिस्टम न होने के कारण कर्मचारियों को जनरेटर शुरू करना पड़ता है। अस्पताल की बत्ती गुल होने के कारण अस्पताल में चलने वाली मशीनें और कंप्यूटर भी बंद हो रहे हैं, जिसके कारण बिजली उपकरणों के खराब होने का खतरा अधिक बना रहता है। हालांकि विभाग की ओर से 24 घंटे बिजली को सुचारु रखने के लिए योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

तीमारदार बोले- उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
नागरिक अस्पताल के निकू वार्ड में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली गुल होने के कारण वार्ड में भर्ती नवजातों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निकू वार्ड में भर्ती नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को तीमारदार अस्पताल की पर्ची और दस्तावेजों की फाइलों से हवा करते नजर आए। वहीं मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि करीब 30 मिनट से वार्ड में बिजली नहीं है। पहले भी इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ था। हवा के लिए खिड़कियों को खोला गया लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने के बाद जनरेटर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जनरेटर ऑटोमेटिक न होने के कारण कर्मचारी जनरेटर शुरू करते हैं। कभी-कभी ही बिजली गुल होने की समस्या रहती है। जल्द ही बिजली गुल होने की समस्या का समाधान किया जाएगा। - डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed