{"_id":"691cae95994a1062c50530be","slug":"gave-a-social-message-on-the-ill-effects-of-drugs-and-female-foeticide-sirsa-news-c-128-1-slko1008-147926-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नशे के कुप्रभावों व कन्या भ्रूण हत्या पर सामाजिक संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नशे के कुप्रभावों व कन्या भ्रूण हत्या पर सामाजिक संदेश दिया
विज्ञापन
रानियां। कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
रानियां। गांव सादेवाला के निजी स्कूल प्रांगण में मंगलवार को नशे व कन्या भ्रूण हत्या पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें एएसपी फैसल खान ने बतौर मुख्य अतिथि व रानियां से खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा और वकील गोदारा ने वशिष्ट अतिथि के रूप शामिल रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने नशे के कुप्रभावों व कन्या भ्रूण हत्या पर विभिन्न सामाजिक संदेश अंकित का लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
वहीं, नशे व गिरते लिंगानुपात पर पोस्टर, कन्या भ्रूण हत्या, नाटक और गीतों पर प्रस्तुति भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एएसपी फैसल खान ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके की। एएसपी फैसल खान ने कहा कि नशा समाज में बढ़ते अपराध की मुख्य जड़ है। समाज से इसे खत्म करने के लिए हम सब एक परिवार की तरह संगठित होकर लड़ाई लड़नी होगी।
आपके आस पास कोई भी व्यक्ति नशा करता या बेचता दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। अगर कोई परिवार का सदस्य नशे में संलिप्त है तो घबराएं नहीं उसे नशा मुक्ति केंद्र से तीन महीने का कोर्स दिलवाएं, ताकि वह व्यक्ति नशे से मुक्त हो और फिर से समाज की मुख्यधारा में आए। खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि कन्या भ्रुण हत्या व गिरता लिंगानुपात एक बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
इस दौरान वशिष्ट अतिथि वकील गोदारा ने बच्चों को मोबाइल व सोशल मीडिया से दूर रहकर पूरी लग्र व कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य नवदीप धुडिय़ा, एबीआरसी मदन लाल, सादेवाला की सरपंच शालू वर्मा, गोरव जोशी, मोटिवेशनल स्पीकर सतीश कुमार, समाजसेवी छगनलाल मुंड, राम प्रताप, फकीर चंद मलेठीया, सुभाष चंद्रा आदि मौजूद रहे