फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gaushalas refused to take animals, animal capture campaign halted

Sirsa News: गोशालाओं ने पशु लेने से किया इन्कार, रुका पशु पकड़ो अभियान

Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 Nov 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gaushalas refused to take animals, animal capture campaign halted
मिनी बाईपास पर बैठे बेसहारा पशु
सिरसा। शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष अभियान चलाया गया था। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल स्वयं 400 लोगों की टीम लेकर मैदान में उतरे थे। लेकिन तीन दिन से नगर परिषद की मुहिम रुक गई है क्योंकि गोशालाओं ने पशुओं को लेने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

हर बार बेसहारा पशुओं के अभियान को रोकने का यही कारण होता है। इसलिए प्रशासन आज तक शहर को पूरी तरह से बेसहारा पशु मुक्त करवा नहीं पाया है। जानकारी के अनुसार पूरे शहर में लगभग 2000 बेसहारा पशु हैं। इन पशुओं गोशालाओं व नंदीशाला में पहुंचाने के लिए नगर परिषद की टीम को एक माह का समय ही लगेगा। बशर्ते गोशालाएं इन पशुओं को लेने के लिए आगे आए। प्रशासन ने हाल ही में अभियान चलाकर 280 पशुओं को नंदीशाला और गोशाला में भेजा था। इतने पशु लेने के बाद गोशालाओं और नंदीशाला ने अपने हाथ खड़े कर दिए। ऐसे में पशु पकड़ो अभियान रुक गया है।
विज्ञापन


शहर में महज 129 डेयरियां
नगर परिषद क्षेत्र में डेयरियों की संख्या ज्यादा नहीं है। कुल 129 डेयरी ही शहर में हैं। एक महीने अभियान चलने के बाद दुधारू पशुओं को पशु पालक खुले में छोड़ना बंद कर देंगे। इसको लेकर नगर परिषद प्रशासन ने प्लानिंग तैयार कर ली है कि कैसे डेयरियां पर नियंत्रण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ठेकेदार बोला- एक माह में पकड़ लेंगे 2000 पशु
बेसहारा पशु पकड़ने वाले ठेकेदार विक्रम के अनुसार पशुओं का पकड़ना कोई मुश्किल काम नहीं है। एक माह में दो हजार पशुओं का पकड़ सकते हैं। हमारे लिए गोशालाओं और नंदीशाला में पशु लेने की व्यवस्था करवा दे। दिन-रात टीम लगाकर बेसहारा पशुओं को पकड़ लेंगे।
----

गोशालाओं और नंदीशाला संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। अभियान को रुकने नहीं दिया जाएगा। शहर को पूरी तरह से बेसहारा मुक्त करेंगे। यह हमारा लक्ष्य है।
सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed