फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Garbage Point closed near DC Jain Park in the city after nine years

नौ साल बाद शहर के डीसी जैन पार्क के पास बना कचरा प्वाइंट बंद

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Garbage Point closed near DC Jain Park in the city after nine years
कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करने के लिए बनाई जा रही दीवार। - फोटो : Sirsa
शहर के डीसी जैन पार्क में नौ साल पहले बनाया गया कूड़ा संग्रह केंद्र बुधवार को बंद करवाने का काम शुरू हो गया है। कचरा प्वाइंट डीसी जैन पार्क के साथ लगते भादरा पार्क व प्रतापगढ़ पार्क में सैर करने वाले लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। शिकायत पर सीएम हाउस ने 2017 में इस कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करने का आदेश दिया था लेकिन नगर परिषद ने बंद नहीं किया था। अब उपायुक्त के आदेश के बाद इसे बंद करवाने का काम बुधवार को शुरू किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने करीब नौ साल पहले जिले के पहले डीसी जीवन सिंह जैन के नाम पर बने पार्क में कूड़ा संग्रह केंद्र बना दिया था और यहकरीब 100 गज क्षेत्र में था। बुधवार को नप परिषद ने ठेकेदार को आदेश देकर शहर के वार्ड नंबर 13 में करीब सात कॉलोनियों के लोगों के लिए मुसीबत बने कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करने का काम शुरू कर दिया। इसके कारण डीसी जैन पार्क, भादरा पार्क व प्रतापगढ़ पार्क में प्रतिदिन सुबह सैर करने के लिए आने वाले लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। इसमें शहर के करीब दस वार्डों का कूड़ा यहां इकट्ठा करके फिर उसके बाद ही बकरियांवाली प्लांट में ले जाया जाता था। हालांकि शहर में अलग-अलग जगहों पर कुल सात और कूड़ा संग्रह केंद्र हैं।
विज्ञापन

सीएम विंडो पर दाखिल किया था शिफ्ट करने का जवाब
इस कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करवाने के लिए नगर पार्षद कौशल्या वर्मा पिछले चार साल से विरोध जता रहीं थीं। इसके उन्होंने बकायदा सीएम विंडो पर शिकायत भी लगाई थी। सीएम हाउस ने 2017 में इस कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी नगर परिषद ने इस बंद नहीं किया और सीएम विंडो पर जवाब दिया कि कूड़ा संग्रह केंद्र शिफ्ट हो गया है। पार्षद कौशल्य वर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने खुद ही जवाब भेज दिया कि कूड़ा संग्रह केंद्र बंद हो गया है। इसके बाद दोबारा से सीएम हाउस को शिकायत की गई। जब इस मामले की शिकायत उपायुक्त रमेश चंद्र बिढ़ान के समक्ष की गई तो उन्होंने नप अधिकारियों को एक महीने के अंदर कूड़ा संग्रह केंद्र बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके चलते बुधवार को नप ने इसे बंद करवाने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन सिंह जैन थे जिले के पहले डीसी
पार्षद कौशल्या वर्मा ने बताया कि जीवन सिंह जैन जिले के पहले डीसी थे। उनके देहांत के समय सिरसा में ही इसी पार्क में उनका समाधि स्थल बनाया गया था। सिरसा की जनता से उनका खास लगाव था इसलिए इस पार्क का नाम डीसी जैन पार्क रखा गया। बाद में नगर परिषद ने समाधि स्थल से करीब 50 मीटर दूर ही कूड़ा संग्रह केंद्र बना दिया गया था। पार्षद कौशल्य वर्मा, कपिल ने बताया कि इस कूड़ा संग्रह केंद्र के कारण पार्कों में कचरा फैला रहता था। बरसात होने पर कचरे से सीवरेज बंद हो जाते थे। प्रतापगढ़ पार्क के अंदर मावडिया माता जी का मंदिर है, जिसमें श्रद्धालु धोक लगाने आते हैं और साल में तीन मेले लगते हैं। कूड़ा संग्रह केंद्र के कारण लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती थी।
कोट
उपायुक्त के आदेश के बाद कूड़ा संग्रह केंद्र को बंद करवाने का काम शुरू कर दिया गया है।
- सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed