फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Garbage disposal started by dividing the district into two parts, capacity of plants doubled

Sirsa News: जिले को दो भागों में बांटकर शुरू किया कचरा निस्तारण, दो गुना की प्लांटों की क्षमता

Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 19 Mar 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal started by dividing the district into two parts, capacity of plants doubled
गांव बकरियांवाली स्थित कचरा प्लांट में लगी मशीन।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले से कचरे का निपटान करने को लेकर कलस्टर स्तर एजेंसी ने अपना काम शुरू कर दिया है। जिले को दो अलग अलग हिस्सों में बांटकर यह कार्य किया जा रहा है। सिरसा और डबवाली में एजेंसी ने प्लांट शुरू कर इसकी क्षमता दो गुना कर दी है, ताकि प्रतिदिन आने वाले कचरे का प्रतिदिन निस्तारण हो सके। कलस्टर स्तर पर कचरा प्रबंधन का सीधा फायदा नगर परिषद व पालिकाओं को होगा।

बकरियांवाली स्थित कचरा प्लांट में अब कलस्टर स्तर पर कचरा निस्तारण को लेकर दो बड़ी मशीनें लगाई गई है। यहां सिरसा के साथ ऐलनाबाद और रानियां पालिकाओं का भी कचरा निस्तारित किया जा सके। आंकड़ों के अनुसार शहर से प्रतिदिन 100 से 120 मीट्रिक टन कचरा निकलता है। इसके अलावा ऐलनाबाद और रानियां से 40 मीट्रिक टन के कचरा निकलता है। एजेंसी ने प्लांट में प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन कचरा निस्तारण करने वाली मशीन लगाई हुई है। दूसरी ओर डबवाली और कालांवाली में भी एक मशीन लगाई गई। यहां प्रतिदिन 100 मीट्रिक टन के आसपास कचरे का निस्तारण होता है।
विज्ञापन

---
बॉक्स

यह होगा जिले को लाभ
1. कचरे का प्रतिदिन निस्तारण हो पाएगा।
2 खुले में कचरा लोग नहीं फेंकेंगे।
3 . नियमित रूप से डोर टू डोर उठान हो पाएगा।
4. नगर परिषद व पालिकाएं लोगों को कचरा निस्तारण के प्रति जागरूक कर पाएगी।
5. शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकेगा।


डंपिंग प्वाइंटों पर नहीं लगेंगे कचरे के बड़े-बड़े ढेर
कलस्टर स्तर पर कार्य शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि डंपिंग प्वाइंटों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर नहीं लगेंगे। कालांवाली, ऐलनाबाद जैसे क्षेत्र में बड़े स्तर पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इनका निस्तारण करना बेहद जरूरी है। नियमित कचरा उठाने होने से विभाग भी सालों से लंबित पड़े कचरे के निपटान को लेकर प्रोजेक्ट बना पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कचरा निस्तारण प्लांट पर कलस्टर स्तर पर कार्य शुरू हो गया है। नियमित रूप से कचरे का निपटान किया जा रहा है। कचरा निस्तारण की व्यवस्था बेहतर हो गई है। अब जनता को जागरूक करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed