फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Gang that stole goods by breaking shop shutters busted, four youths arrested

Sirsa News: दुकान का शटर तोड़कर सामान चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार युवक काबू

Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gang that stole goods by breaking shop shutters busted, four youths arrested
पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी
सिरसा। थाना शहर सिरसा पुलिस ने बेगू रोड क्षेत्र में स्थित गोदाम से कैटरिंग का सामान चुराने वाले गिरोह को पकड़ लिया है। इस मामले में चार युवकों को काबू किया गया है।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रोहित, अमित, आकाश निवासी सिंगीकाट मोहल्ला सिरसा और अर्जुन निवासी गांव जोधकां जिला सिरसा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दिनेश कुमार निवासी शांति नगर सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने आंबेडकर धर्मशाला में स्थित दुकान में कैटरिंग के सामान का गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन

9 फरवरी को गोदाम को ताला लगाकर घर चला गया था। 10 फरवरी की सुबह दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकान का सामान जांचा तो 40-50 स्टील के बर्तन, तीन बड़े लोहे के तवे तथा करीब 10 पीस स्टील के गुलदस्ते कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर तोड़कर चोरी करके ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई। शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक टीम ने जांच के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए युवकों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा दुकान का सामान बरामद किया जाएगा। गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed